- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Cotton Sowing Has Started In Wardha District Farmers Eyes Are Fixed On Mrig Nakshatra
Wardha News: जिले में कपास की बुआई प्रारंभ, मृग नक्षत्र पर टिकी किसानों की नजरें
- Written By: आंचल लोखंडे
शनिवार को खरांगणा परिसर के कुछ किसानों ने कपास की बुआई शुरू कर दी है, तो कुछ किसान बीज, खाद की खरीददारी में जुटे हैं। सभी किसानों की मृग नक्षत्र पर नजरें टिकी हुई हैं।

वर्धा जिले में कपास की बुआई को प्रारंभ। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: इस वर्ष बारिश समय पर होने के आसार थे। मई माह में रुक-रुक कर जिले में बारिश हुई। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, ऐसे किसानों ने कपास की बुआई प्रारंभ कर दी है। रविवार, 8 जून से मृग नक्षत्र प्रारंभ होने जा रहा है। ऐसे में शनिवार को खरांगणा परिसर के कुछ किसानों ने कपास की बुआई शुरू कर दी है, तो कुछ किसान बीज, खाद की खरीददारी में जुटे हैं। सभी किसानों की मृग नक्षत्र पर नजरें टिकी हुई हैं। 6 जून से मौसम ने करवट बदली है। खरीफ की बुआई के लिए जरूरी बीज, खाद व कीटनाशक दवाइयां लेने किसान जुगाड़ कर रहे हैं।
मृग नक्षत्र के मुहूर्त पर कुछ किसान कपास की बुआई करते हैं। इस वर्ष खरीफ मौसम में 4 लाख 31 हजार 731.73 हेक्टेयर पर बुआई का नियोजन है। इसमें कपास 2 लाख 19 हजार 986.20 हेक्टेयर व सोयाबीन 1 लाख 32 हजार 696.17 हेक्टेयर एवं अन्य फसलों का समावेश है। पिछले साल शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद जून माह में बारिश ने ब्रेक दे दिया। पश्चात जुलाई में धुव्वाधार वर्षा से भारी नुकसान हुआ था। फसल बह गई थी। काफी नुकसान किसानों को उठाना पड़ा। इस वर्ष किसान पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं जब तक 100 मिमी बारिश नहीं होती तब तक बुआई न करें। जल्दबाजी कर किसान नुकसान न उठाएं, ऐसा आह्वान कृषि विभाग ने किया है।
खेती उपज को नहीं मिल रहा भाव
गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर किसानों ने तिल फसल की बुआई की थी। कुछ किसानों ने तिल की फसल निकाल कर घर में रखी है, जबकि कुछ किसान तिल फसल की छटनी कर रहे हैं। खरीफ के मुहाने पर फसल घर में पड़ी होने से इसे बेचने के लिए किसान मार्केट में ला रहे हैं, परंतु इसे निजी व्यापारी गारंटी मूल्य से भी कम भाव दे रहे हैं। इससे किसानों का लागत खर्च भी निकल पाना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवतपा का असर: वर्धा में गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री पहुंचा, जनजीवन प्रभावित
ऊर्ध्व वर्धा जलाशय की गादयुक्त जमीन पट्टे पर लेने का मौका, 31 जुलाई तक आवेदन, प्रभावितों को प्राथमिकता
वर्धा ST वर्कशॉप में भीषण आग, ई-शिवाई बसें बाल-बाल बचीं; 4 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू
वर्धा में दर्दनाक हादसा: सेलू के कोलगांव में खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरी 2 साल की मासूम, मौके पर मौत
बीज व खाद की खरीददारी पर जोर
खरांगणा के किसान आकाश कठाणे ने कहा कि मृग नक्षत्र पर कपास की बुआई करना लाभदायी साबित हो सकता है। मृग नक्षत्र पर बोई गई फसल उत्पादन में अच्छी रहती है। मृग नक्षत्र पर फिलहाल दो एकड़ में कपास की बुआई की है। बारिश अच्छी हुई तो सोयाबीन की भी बुआई आरंभ कर देंगे। सिंचाई की सुविधा होने से हमने कपास की बुआई शुरू कर दी है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
बता दें कि राज्य में मानसून के प्रवेश के बाद मई में जमकर बारिश हुई थी। उसके बाद बारिश ने विराम ले लिया है। इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश दिखाई दी है। राज्य के पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, नासिक, जलगांव, बुलढाणा, अमरावती, वाशिम, अकोला, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, बीड, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, सोलापुर, अहमदनगर, धुले, जालना जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच 13 से 18 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
Cotton sowing has started in wardha district farmers eyes are fixed on mrig nakshatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














