मकर संक्राति के दिन धार्मिक पूजा और कार्यों का महत्व होता है इसमें ही सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके साथ ही आप किसी भी मंदिर में सूर्य देवता की पूजा कर सकते है। कहते है इस पूजा में तिल-गुड़ का भोग लगाने का महत्व होता है। इस खास दिन पर आप गरीब और जरूरतमंद लोगो को तिल, गुड़, अनाज, और कपड़ों का दान कर सकते है।