-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Piyush Goyal Tamil Nadu Election Hindu Polarization Stalin Attack
हिंदू ध्रुवीकरण सबसे बड़ा समीकरण, पीयूष गोयल का त्रिमूर्ति पर हमला, ठाकरे-पवार-गांधी परिवार को घेरा
- Written By: प्रिया जैस
Piyush Goyal: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने तमिलनाडु की DMK सरकार को सनातन विरोधी बताया। मद्रास HC के तिरुप्परनकुड्रम मंदिर पर आए फैसले को भक्तों की जीत करार दिया।

पीयूष गोयल (सौजन्य-IANS)
Piyush Goyal Tamil Nadu Election 2026: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह संकेत दिये कि भाजपा दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी अपने चिन्हित और प्रमाणित हिंदुत्व ध्रुवीकरण के सहारे चुनावी समर जीतने का प्रयास करेगी। उन्होंने राज्य की डीएमके नीत एमके स्टालिन सरकार को सनातन और हिंदू विरोधी करार देते हुए कहा कि वहां की जनता चुनाव में अपना फैसला सुनाएगी।
पीयूष गोयल ने तिरूप्परनकुंडूम मंदिर में दीपपथून पर अदालत की ओर से दीप प्रज्जवलित करने की अनुमति देने को आस्था और धार्मिक भावनाओं की जीत करार दिया। उन्होंने इसके साथ ही एमके स्टालिन को हिंदू और सनातन धर्म का विरोधी करार देते हुए कहा कि यहां पर एक मजार की वजह से तमिलनाडु सरकार ने इस मंदिर में सदियो से चली आने वाली दीपपथून पर दीप प्रज्जवलन की परंपरा को बंद कर दिया।
आस्था और परंपरा की जीत
जिस पर अदालत ने कहा कि यह सदियों पुरानी परंपरा है। इसे बनाए रखने में कोई समस्या नहीं है। यह आस्था और परंपरा की जीत है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर हमला करते हुए कहा कि जब अदालत ने इस पर फैसला दिया तो उसे स्वीकार करने की जगह राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर अड़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
लेकिन उसे इससे भी कोई लाभ नहीं हुआ। पीयूष गोयल ने कहा कि वह अदालत के फैसले से काफी संतोष महसूस कर रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर सनातन धर्म का अपमान करने, उपहास उड़ाने और उस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है।
ठाकरे-पवार और गांधी परिवार हिंदू और सनातन विरोधी त्रिमूर्तिपीयूष
गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र में भी हिंदू और सनातन विरोधी दल सक्रिय है। जिनको जनता ने राज्य विधानसभा चुनाव और उसके बाद निकाय चुनाव में करारा जवाब दिया है। इन दलों को बीएमसी चुनाव और अन्य महानगर पालिका चुनाव में भी जनता अपना जवाब इसी तरह से देगी। गोयल ने कहा कि उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले और कांग्रेस महाराष्ट्र में सनातन और हिंदू विरोधी त्रिमूर्ति है।
इसमें नया नाम राज ठाकरे का है। जो इसमें शामिल हो गए है। गोयल ने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने पिता और हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के विचारों और सिद्धांत से पूरी तरह से दूर हो गए है। वह कुर्सी के लालच में हिंदू और सनातन विरोधी हो गए हैं। जिसका जवाब जनता ने उनको विधानसभा चुनाव में दिया, राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में भी जनता ने उनको यह बताया कि हिंदू विरोधी दलों का क्या हाल होता है।
गोयल ने कहा कि सुप्रिया सुले, उद्धव ठाकरे की पार्टी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग लाने का समर्थन किया। इसकी वजह यह है कि उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्जवलन की इजाजत दी।
यह भी पढ़ें – BMC Elections: शिवाजी मैदान में होगा घमासान! 11 को उद्धव-राज तो 12 को फडणवीस-शिंदे भरेंगे हुंकार
उच्च न्यायालय ने भक्तों को दिलाया न्याय
जब राज्य की डीएमके सरकार और सीएम स्टालिन के परिवार की ओर से सनातन और हिंदू धर्म का अपमान किया गया हो। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और सीएम स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन ने सितंबर 2023 में सनातन धर्म को जड़ से खत्म करने की बात की थी। इसके कुछ समय बाद ही भगवान कार्तिकेय और भगवान मुरुगन से जुड़े तिरुप्परनकुड्रम पर्वत पर दीप प्रज्ज्वलन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
जिस पर अदालत ने आदेश दिया कि यहां पर दीप प्रज्जवलित किया जा सकता है। यह सदियों पुरानी परंपरा है। गोयल ने कहा कि यह अत्यंत संतोष की बात है कि तमिलनाडु उच्च न्यायालय ने तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ियों पर स्थित इस प्राचीन मंदिर के भक्तों को न्याय दिलाया है।
यहां पर भगवान मुरुगन विराजमान है। उन्होंने कहा कि यहां पर सदियों से भगवान कार्तिकेय के सम्मान में दीपक प्रज्वलित किए जाते रहे हैं और सदियों से हिंदू धर्म में भगवान की पूजा की जाती रही है। यहां पर सदियों से दीपक प्रज्वलित करने की यह परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष 4 दिसंबर, 2025 को दीपक प्रज्वलित किए जाने की उम्मीद थी। जो राज्य सरकार की वजह से प्रभावित हुआ था।
- नवभारत लाइव पर मुंबई से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट
Piyush goyal tamil nadu election hindu polarization stalin attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कार खरीदने से पहले जरूर देखें! भारत की ये 8 कारें हैं सबसे सुरक्षित
Jul 12, 2026 | 07:16 AMनागपुर: काम के बढ़ते तनाव में ठेकेदार ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
Jul 12, 2026 | 07:15 AMवर्धा में मानसून की बेरुखी से जुलाई में भी गहराया जलसंकट, 90 गांवों में 92 निजी कुओं का हुआ अधिग्रहण
Jul 12, 2026 | 07:13 AMFIFA World Cup 2026: जूड बेलिंघम के डबल गोल से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, नॉर्वे का सफर खत्म
Jul 12, 2026 | 07:13 AMLock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
Jul 12, 2026 | 07:10 AMअमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
Jul 12, 2026 | 07:06 AMकॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
Jul 12, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













