- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- By Elections On Vacant Posts In 33 Gram Panchayats
Wardha News: 29 ग्राम पंचायत के लिये सार्वत्रिक चुनाव, 33 ग्रापं में रिक्त पदों पर उपचुनाव, प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद
- Written By: नवभारत डेस्क

- 94 मतदान केंद्र पर रहा तगड़ा बंदोबस्त, 507 प्रत्याशियों आज फैसला
वर्धा. रविवार को जिले की 29 ग्रामपंचायत के लिये सार्वत्रिक चुनाव व 33 ग्रापं में रिक्त पदो पर उपचुनाव लिया गया़ सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदाताओं ने 94 मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट डाला. आष्टी तहसील के काकडधरा ग्रापं मतदान केंद्र छोड अन्य सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरिके से मतदान संपन्न हुआ. सरपंच व सदस्य पद के कुल 507 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया़ सोमवार, 6 नवम्बर को सभी के भाग्य का फैसला सुनाया जाएगा़ इसके लिये प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है.
दिनभर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रखा गया था़ जिले की 29 ग्रापं में सरपंच व 219 सीटों पर सदस्यों के लिये रविवार को मतदाताओं ने वोट डाला़ वहीं 33 ग्रापं में 2 सरपंच व 47 सदस्यों के रिक्त पदों के लिए मतदान हुआ. 29 ग्रापं के लिए सुबह 7.30 से 9.30 बजे दौरान 13 प्रश मतदान हुआ़ वहीं 33 ग्रापं के उपचुनाव के लिए 11.20 प्रश मतदान हुआ.
पश्चात 11.30 बजे तक 29 ग्रापं में 27.79 प्रश मतदान हुआ़ तो उपचुनाव के लिये 24.19 प्रश मतदान दर्ज हुआ़ दोपहर डेढ़ बजे तक आम चुनाव के लिये 44.49 प्रश व उपचुनाव के लिये 38.05 प्रश मतदान हुआ़ वहीं दोपहर 3.30 बजे तक 29 ग्रापं के लिये 66.07 प्रश मतदान व 33 ग्रापं के उपचुनाव में 51.35 प्रश मतदान दर्ज किया गया़ 29 ग्रापं में वर्धा तहसील की 2, देवली की 2, आर्वी की 7, आष्टी की 8, हिंगनघाट की 3, समुद्रपुर तहसील की 7 ग्रापं के लिये आम चुनाव हुए. कुल 62 ग्रापं में करीब 507 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला सोमवार को आनेवाला है़ दोपहर 2 बजे तक परिणामों की घोषणा की जाएगी.
सरपंच व 219 सदस्य सीटों पर हुए चुनाव
जिले की 29 ग्रापं में सरपंच व 219 सीटों पर सदस्यों के लिये रविवार को मतदाताओं ने वोट डाला़ वहीं 33 ग्रापं में 2 सरपंच व 47 सदस्यों के रिक्त पदों के लिए मतदान हुआ.
सम्बंधित ख़बरें
पुलगांव-आर्वी-वरुड रेल लाइन के लिए बजट में प्रावधान,वर्षों पुरानी मांग को मिली गति
अशोक खरात मामले पर वर्धा में उग्र आंदोलन, महिला संगठन का धरना, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
वर्धा स्वास्थ्य पर संकट: कुपोषण मुक्त अभियान तेज, बच्चों को दिया जा रहा पोषण आहार; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
वर्धा में 3 लाख से ज्यादा पशुओं की ईयर टैगिंग, बिना टैग खरीद-बिक्री नहीं
नतीजों पर टीकी प्रत्याशियों समेत कार्यकर्ताओं की नजरें
किस ग्रामपंचायत पर किस दल का परचम लहराएगा इस ओर सभी की नजरें टीकी है़ सुबह व शाम के समय मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड देखी गई़ दोपहर के समय मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा़ आष्टी तहसील की काकडधरा ग्रापं के केंद्र पर दो गुटों में संघर्ष देखने मिला़ परंतु पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया़ अन्य सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरिके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई़ ग्रापं चुनाव में कोन बाजी मारेंगा, इस ओर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का ध्यान लगा हुआ है़ अनेक ग्रापं में नेताओ की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है.
By elections on vacant posts in 33 gram panchayats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














