-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha Rain Waterlogging Jama Masjid Road Drainage Issue
Wardha News: वर्धा में बारिश बनी मुसीबत, अधूरे निर्माण और खराब जल निकासी पर उठे सवाल
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha Drainage Issue: वर्धा में शुक्रवार की तेज बारिश के बाद जामा मस्जिद मार्ग, इंगोले चौक, अष्टभुजा चौक और अन्य क्षेत्रों में भारी जलभराव हुआ।

वर्धा जलभराव- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Waterlogging: वर्धा शहर में शुक्रवार को हुई बारिश के चलते कई मार्गों पर जलभराव देखने मिला, अधूरे विकासकार्य तथा निर्माणकार्य में खामियां रहने का आरोप इस दौरान हो रहा है। जलभराव के कारण नागरिकों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है।
सबसे अधिक जलभराव जामा मस्जिद के सामने वाले मार्ग पर देखने को मिला। इतवारा की ओर से आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंसते नजर आए, शुक्रवार होने के कारण मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए पहुंचे लोगों को भी जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। कई बुजुर्ग और बच्चों को पानी में चलकर मस्जिद तक पहुंचना पड़ा, जिससे उन्हें काफी असुविधा हुई।
अधूरे निर्माण और खराब जल निकासी पर उठे सवाल
इसके अलावा इंगोले चौक, अष्टभुजा चौक और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक सहित अन्य स्थानों पर भी सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई जगह जल निकासी नहीं होने से बारिश का पानी लंबे समय तक सड़कों पर ठहरा रहा। इससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
16.51 लाख जुर्माना भरो या 18 साल और जेल में रहो! अबू सलेम की अर्जी पर TADA कोर्ट में CBI का सख्त जवाब
महाराष्ट्र में MSRTC को 40.39 करोड़ की मंजूरी, नई साधारण बसों की खरीद से बेड़े के आधुनिकीकरण को मिलेगी गति
नागपुर में बिल्डर की बड़ी धोखाधड़ी: एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचा, 1.25 करोड़ रुपए की ठगी का केस दर्ज
दोषपूर्ण निर्माण पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाल ही में कई सड़कों और नालियों के निर्माण व मरम्मत कार्य किए गए हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पहली ही तेज बारिश में उनकी खामियां सामने आ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों ने बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की।
ये भी पढ़े: Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
प्रशासन से उपाययोजना करने की मांग
नागरिकों ने नगर परिषद और संबंधित विभाग से मांग की है कि जलभराव वाले स्थानों का तत्काल सर्वेक्षण कर स्थायी समाधान निकाला जाए। साथ ही अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कर दोषपूर्ण निर्माण की जांच कर जिम्मेदार एजेंसियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आगामी बारिश के दौरान शहरवासियों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Wardha rain waterlogging jama masjid road drainage issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: वर्धा में बारिश बनी मुसीबत, अधूरे निर्माण और खराब जल निकासी पर उठे सवाल
Jul 25, 2026 | 12:53 PM27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
Jul 25, 2026 | 12:52 PMजान पर खेलकर पूरा किया खतरनाक मिशन: सिक्किम सुरंग हादसे में नागपुर WCL की रेस्क्यू टीम ने 25 शव निकाले बाहर
Jul 25, 2026 | 12:50 PMजंतर-मंतर पर NEET प्रदर्शन में FRS कैमरों का पहरा: 10 हजार छात्रों के बीच 2000 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान!
Jul 25, 2026 | 12:46 PMन्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते दिखे ऐश-अभिषेक, फैंस के साथ वायरल सेल्फी ने तोड़ी अलगाव की अफवाह
Jul 25, 2026 | 12:44 PM‘बदसूरत हो तुम…’ पति के ताने से टूटा रिश्ता, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम ने बयां किया दर्द
Jul 25, 2026 | 12:37 PM16.51 लाख जुर्माना भरो या 18 साल और जेल में रहो! अबू सलेम की अर्जी पर TADA कोर्ट में CBI का सख्त जवाब
Jul 25, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM












