

Abhishek Bacchan Aishwarya Rai New York Vacation: पिछले काफी समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अलगाव की खबरें सामने आ रही थी। ऐसे में इन अटकलों को विराम मिलने वाला है।
दरअसल, अभिषेक और ऐश्वर्या को हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते हुए स्पॉट किया गया हैं। जिसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं, जहां दोनों को न्यूयॉर्क की नाइट लाइफ एंजॉय करते हुए देखा गया था। इस मौके पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक फैन के साथ सेल्फी भी ली है। इस वायरल फोटो में ऐश्वर्या रात में भी काला चश्मा लगाए हुए नजर आयी हैं, तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक अपने दाढ़ी वाले चिर परिचित अंदाज में पोज करते हुए देखे गए है।
वायरल तस्वीर में ऐश्वर्या राय ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने सिर पर काला सनग्लास लगाया हुआ है, जबकि अभिषेक बच्चन ब्लैक कैप और व्हाइट-रेड जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों न्यूयॉर्क की एक व्यस्त सड़क पर मौजूद हैं, जहां आसपास रेस्टोरेंट और दुकानों की रौनक भी देखने को मिल रही है। फैन की रिक्वेस्ट पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने खुद उसके मोबाइल से सेल्फी ली। यही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आने वाले दिनों में अभिषेक, शाहरुख खान के साथ किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। बेहतरीन स्टारकास्ट से सजे होने के कारण ये फिल्म सुर्खियों में छायी हुई है। इस फिल्म में अभिषेक और शाहरुख के अलावा रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और राघव जुआल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा अभिषेक के पास 'सतरंगा' नाम की फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है। वह एक अनटाइटल्ड एक्शन-थ्रिलर फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा के पूर्व सहायक शंमुखा गौतम घंतासला कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में रणबीर कपूर के कैमियो की भी चर्चा है। वहीं, 'धूम 4' में भी उनके नजर आने की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।