-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Union Minister Narayan Rane Uddhav Thackare Aditya Thackare On Disha Salian Case
Disha Salian Case: ‘उद्धव ठाकरे ने मुझे दो बार कॉल किया और…’, दिशा सालियान मौत मामले में नारायण राणे का सनसनीखेज दावा
- Written By: आकाश मसने
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में पिता के कोर्ट पहुंचने के बाद आदित्य ठाकरे की भूमिका पर उठाए रहे है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा दावा किया है।

नारायण राणे व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Narayan Rane On Disha Salian Death Case: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में पिता के कोर्ट पहुंचने के बाद आदित्य ठाकरे की भूमिका पर उठाए रहे है। साथ ही उन पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य ठाकरे का नाम न लेने के लिए उद्धव ठाकरे ने 2 बार उनसे बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि “दिशा सालियान की जब मौत हुई थी। बांद्रा क्रॉस करने के बाद मुझे नार्वेकर का फोन आया और कहा कि साहेब को आपसे बात करना है। मुझे कहा कि आपके भी बच्चे हैं, मुझे भी बच्चे हैं। आपके बेटे लगातार आदित्य का नाम ले रहे हैं, वे ना लिया करें। डिनो मोरया के घर वो क्या करता वो देखिए। मुझे पता है वो क्या करता है लेकिन मैं नहीं बताऊंगा।”
नारायण राणे ने आगे कहा कि “दूसरा कॉल कोविड काल के समय आया था। उस समय मेरे अस्पताल का इनॉग्रेशन करते समय कॉल आया। अस्पताल के लिए कुछ परमिशन को लेकर मैं बातचीत कर रहा था, तब मुझे फोन आया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल की परमिशन तो ठीक है पर अब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य का नाम लिया जा रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ में बुलाई आपात बैठक, विधायकों के टूटने का मंडराया खतरा
अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
रोज रामरक्षा पढ़ें उद्धव… चंद्रपुर से गरजे सीएम फडणवीस, ठाकरे को दी राम के मार्ग पर चलने की नसीहत
दिशा के पिता को पुलिस से न्याय नहीं मिला: नारायण राणे
भाजपा नेता नारायण राणे ने ये भी कहा कि दिशा सालियान के पिता को उस समय पुलिस से न्याय नहीं मिला इसीलिए आज अदालत गए हैं। उस समय जो मेयर थी वो दिशा के घर पर जाकर बैठती थी, क्या काम था उनका वहां? दिशा सालियान मामले को लेकर कोर्ट जो फैसला देगा वो देगा। हम मांग कर रहे हैं कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि “दिशा सालियान की मौत के मामले को लेकर पुलिस के पास उस समय सारे सबूत थे लेकिन उनको गिरफ्तार नहीं किया, हमें गिरफ्तार करने पहुंच गए। दिशा सालियान के परिवार पर दबाव बनाया गया और पोस्टमार्टम के समय डॉक्टर बदला गया। दबाव की वजह की दिशा के पिता सामने नहीं थे। पुलिस के पास सब सबूत हैं। हमारे पास जो सबूत हैं वो ज़रूरत पड़ने पर हम सब पुलिस को देंगे।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है और मामले की दोबारा जांच करने की मांग की है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और सीबीआई जांच की मांग की है।
Union minister narayan rane uddhav thackare aditya thackare on disha salian case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














