-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Tukaram Mundhe Transferred 22 Times In 19 Years
IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे का फिर तबादला, 19 साल में हुई 22 बार हुआ ट्रांसफर
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र सरकार ने आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे का एक बार फिर तबादला कर दिया है। मुंढे के अलावा रंजीत कुमार, नीमा अरोड़ा, वी राधा, अमन मित्तल, अमगोथु श्रीरंगा नायक, रोहन घुगे का भी ट्रांसफर किया गया है। मुंढे का 19 साल में हुई 22 बार ट्रांसफर हुआ है।

IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे
मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे का एक बार फिर तबादला कर दिया है। मुंढे अपने सख्त अनुशासन, प्रशासन से विवादों और लगातार अपने तबादलों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वह अब तक पशुपालन एवं डेयरी विकास सचिव पद पर काम कर रहे थे, लेकिन अब उनका विकास आयुक्त (असंगठित कामगार) के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितीन गद्रे द्वारा जारी ट्रांसफर आर्डर के मुताबिक तुकाराम मुंढे समेत सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें रंजीत कुमार, नीमा अरोड़ा, वी राधा, अमन मित्तल, अमगोथु श्रीरंगा नायक, रोहन घुगे शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
- तुकाराम मुंडे- विकास आयुक्त (असंगठित कामगार), मुंबई
- रंजीत कुमार – अतिरिक्त महानिदेशक, यशदा, पुणे
- नीमा अरोड़ा – संयुक्त आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर, मुंबई
- वी राधा – प्रमुख सचिव (कृषि), कृषि विभाग और पदुम, मंत्रालय, मुंबई
- अमन मित्तल – सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन-मित्र, मुंबई
- अमगोथु श्रीरंगा नायक – आयुक्त (परिवार कल्याण) और निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुंबई
- रोहन घुगे – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद (ठाणे)
बता दें कि तुकाराम मुंढे का 19 साल में 22 बार ट्रांसफर हुआ है। उन्हें पिछले साल जुलाई में पशुपालन और डेयरी विकास सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन अब एक साल के भीतर ही उनका फिर से तबादला किया गया। उन्हें असंगठित कामगार विभाग (मुंबई) के विकास आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि मुंढे का वर्तमान पद राजेश कुमार को सौंपा गया है।
तुकाराम मुंढे 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत अगस्त 2005 में सोलापुर के डिप्टी कलेक्टर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जिलों में कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त तथा सचिव के रूप में भी काम किया। माना जाता है कि सत्ताधारी और विपक्षी नेताओं से विवादों के चलते अनुशासनप्रिय मुंढे का तबादला होता रहा है।
Tukaram mundhe transferred 22 times in 19 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर
Jul 11, 2026 | 06:45 AMइंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 06:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 11 जुलाई LIVE: ऑकलैंड में पीएम मोदी को मिला “गार्ड ऑफ ऑनर” न्यूज़ीलैंड हुआ भव्य स्वागत
Jul 11, 2026 | 06:32 AMबारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
Jul 11, 2026 | 06:21 AMBirthday Horoscope: 11 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 11, 2026 | 06:15 AMभारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
Jul 11, 2026 | 06:10 AMKumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
Jul 11, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














