-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Traffic Relief Vidyavihar Mankhurd Flyover Mumbai Projects Bmc Deadline Updates
मुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: विद्याविहार और मानखुर्द फ्लाईओवर निर्माण में तेजी; BMC ने तय की डेडलाइन
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai Traffic Relief: मुंबई में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बीएमसी ने विद्याविहार फ्लाईओवर को 31 अगस्त 2026 और मानखुर्द फ्लाईओवर को 31 मई 2027 तक पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है।

विद्याविहार फ्लाईओवर, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Vidyavihar Flyover Project: मुंबई में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बीएमसी ने विद्याविहार और मानखुर्द-महाराष्ट्र नगर की दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाने का फैसला किया है। विद्याविहार फ्लाईओवर को 31 अगस्त 2026 तक और मानखुर्द-महाराष्ट्र नगर फ्लाईओवर के दोनों आर्म 31 मई 2027 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके तहत अतिरिक्त जनशक्ति और मशीनरी का उपयोग कर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और परियोजना स्थलों पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुंबई से वाशी और वाशी से मुंबई
- बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि इन परियोजनाओं में अब किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण कर तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
- उल्लेखनीय है कि मानखुर्द-महाराष्ट्र नगर टी-जंक्शन पर सुबह और रात के समय भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है।
- इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मुंबई से वाशी और वाशी से मुंबई आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी भारी परेशानी होती है। इसके अलावा घाटकोपर
- मानखुर्द मार्ग पर भी लगातार यातायात प्रभावित रहता है।
- जाम की इस समस्या के समाधान के लिए बीएमसी ने दो स्वतंत्र फ्लाईओवर आर्म बनाने का कार्य शुरू किया है।
- इसमें आर्म-1 घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड फ्लाईओवर से सीधे वाशी की ओर जाने वाला मार्ग और आर्म-2 सायन-पनवेल हाईवे स्थित मानखुर्द फ्लाईओवर से घाटकोपर की ओर जाने वाला मार्ग है।
दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जोरों पर
इन दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण से सायन-पनवेल हाईवे के टी-जंक्शन पर ट्रैफिक जाम में उल्लेखनीय कमी आएगी और यातायात अधिक सुगम होगा। इसी के साथ ही विद्याविहार रेलवे स्टेशन स्थित फ्लाईओवर का निर्माणकार्य जोरों से चल रहा है। यह फ्लाईओवर लाल बहादुर शास्त्री मार्ग और रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग को जोड़ेगा।
इसमें दो लेन हैं। इस परियोजना में फ्लाईओवर से विद्याविहार रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज तक संपर्क मार्ग भी बनाया जा रहा है। साथ ही स्टेशन के दोनों ओर रेलवे टिकट काउंटर, स्टेशन मास्टर कार्यालय और सीढ़ियों का पुनर्निर्माण किया गया है। रेलवे क्षेत्र में सीढ़ियों के माध्यम से पैदल यात्रियों के मार्ग को सब-रोड से भी जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ेः- शरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
बीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
…तो मुझे मंदिर के सामने फांसी दे देना, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आरोपों पर आदेश बांदेकर का तीखा पलटवार
विद्याविहार फ्लाईओवर का 80 फीसदी काम पूरा
विद्याविहार रेलवे स्टेशन स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना का मौजूदा समय में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 20 फीसदी कार्य 31 अगस्त 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अपने दौरे में बांगर ने कहा कि फ्लाईओवर के पूर्व और पश्चिम दोनों ओर पहुंच मार्गों पर यातायात व्यवस्था का उचित नियोजन किया जाए।
इसके लिए एन वार्ड, उद्यान विभाग और यातायात पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमण, संरचनाएं, फुटपाथ और पेड़ों से संबंधित मामलों का समय रहते समाधान किया जाए, ताकि व्यस्त समय में एप्रोच रोड पर ट्रैफिक जाम न हो।
मनपा अभिजीत बांगर अतिरिक्त आयुक्त ने बाताया की अतिरिक्त जनशक्ति और 56 उपकरणों की मदद से दोनों आम का कार्य 31 मई 2027 तक पूरा किया जाएगा। परियोजना के दौरान कामगारों, कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस परियोजना के तहत महावितरण और टाटा पावर की विद्युत पारेषण लाइनों के स्थानांतरण कार्य की भी समीक्षा की।
मानखुर्द-महाराष्ट्र नगर फ्लाईओवर की विशेषताएं
- आर्म-1: घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड फ्लाईओवर से वाशी की ओर जाने के लिए दो लेन का स्वतंत्र फ्लाईओवर
- आर्म-2: वाशी से आने वाले वाहनों को घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड फ्लाईओवर तक पहुंचाने के लिए दूसरे स्तर पर दो लेन का स्वतंत्र फ्लाईओवर
- 1,420 मीटर लंबाई
- 8.5 मीटर चौड़ाई
- 1,951 मीटर लंबाई
- 8.5 मीटर चौड़ाई
Traffic relief vidyavihar mankhurd flyover mumbai projects bmc deadline updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: विद्याविहार और मानखुर्द फ्लाईओवर निर्माण में तेजी; BMC ने तय की डेडलाइन
Jul 12, 2026 | 12:34 PMयवतमाल में 1.60 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगे, पर बिना मीटर लगाए उपभोक्ता को थमाया हजारों का बिल
Jul 12, 2026 | 12:34 PMइंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














