- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Video Of Traffic Police Inspector Taking Bribe In Kalyan Goes Viral
कल्याण में रिश्वत लेते हुए ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस महकमे में मची खलबली
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण: कल्याण (Kalyan) में रिश्वत (Bribe) लेते हुए एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर (Traffic Police Inspector) का वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है जिससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। घटना कल्याण पूर्व के चक्कीनाका की है। वीडियो में सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए साफ दिखाई दे रहा हैं। इस पुलिस अधिकारी का नाम नवनाथ मीरवणे बताया जा रहा है जो कल्याण पूर्व के यातायात विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।
मिली जानकारी के अनुसार, चक्कीनाका के पास एक रिक्शा चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के मामले में सब इंस्पेक्टर मीरवणे ने रिक्शा चालक से पेनाल्टी लेने की बजाय डायरेक्ट पैसे की मांग की. रिक्शा चालक 100 रुपए दे रहा था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने 500 रुपए की मांग की। अंत में 200 रुपए रिश्वत लेकर सब इंस्पेक्टर मीरवणे ने रिक्शा चालक को छोड़ दिया।
अधिकारियों ने लिया एक्शन, हुआ सस्पेंड
रिश्वतखोरी का यह वीडियो एक मोबाइल फोन में शूट किया गया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और तत्काल प्रभाव से उसे सस्पेंड कर दिया गया जिसकी जानकारी ट्रैफिक विभाग के सीनियर पीआई रविंद्र क्षीरसागर ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan News: आवारा कुत्ते ने काटा तो युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
Suicide से पहले आरोपी ने जेल में लिखी डायरी, पुलिस ने किया खुलासा, सामने आया आत्महत्या का असली कारण
शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ बगावत की तैयारी में, कल्याण पूर्व में महायुति में चरम पर पहुंचा विवाद
कल्याण के मॉल में डिस्प्ले पर रखा मोबाइल चुराने वाले हाई-प्रोफाइल ‘बंटी बबली’ गिरफ्तार
ट्रैफिक वार्डनों को चार महीनों से नहीं मिला मानधन
वहीं कड़कती धूप में दिनभर यातायात पुलिस के साथ काम करने वाले कल्याण के ट्रैफिक वार्डनों को चार माह से मानधन नहीं मिला है. जिसके कारण परिवार का बोझ उठा पाना मुश्किल हो गया हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए वार्डन ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते हैं। इसके लिए उन्हें केडीएमसी की ओर से 5 से 6 हजार रुपए मानधन दिया जाता है। केडीएमसी प्रशासन ने 75 से 80 वार्डनों की नियुक्ति की हैं। यातायात सुचारू करने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने के लिए नियुक्त किए गए इन ट्रैफिक वार्डनों को पिछले चार महीनों से कल्याण के वार्डनों को मानधन नहीं मिला है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वार्डन ने बताया कि हम सड़क पर खड़ा होकर 12-12 घन्टे ड्यूटी करते हैं। जिसके बदले में महज 5 हजार रुपए केडीएमसी मानधन देती है, लेकिन पिछले 4 महीनों से कुछ भी नहीं मिला है। उक्त वार्डन ने यह भी कहा कि केडीएमसी प्रशासन ने कभी सोचा है कि महंगाई के इस युग में पांच हजार में परिवार कैसे चलेगा।
Video of traffic police inspector taking bribe in kalyan goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार…अब जमानत के लिए पहुंच गए हाई कोर्ट, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यू-टर्न!
Feb 24, 2026 | 03:01 PMIND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को लगा बड़ा झटका, ODI सीरीज से एलिस पेरी और किम गार्थ हुई बाहर
Feb 24, 2026 | 02:59 PMनालासोपारा में सनसनी: सगी बहन की हत्या, मां पर जानलेवा हमला, सर्वोदय कॉलोनी में खूनी तांडव
Feb 24, 2026 | 02:53 PMगड़चिरोली ने स्वास्थ्य सेवाओं में मारी बाजी, ‘महाआरोग्य सम्मान 2026’ से नवाजा गया जिला
Feb 24, 2026 | 02:50 PMनागपुर के प्राइवेट अस्पतालों ने सरकारी योजनाओं से मोड़ा मुंह, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है कारण
Feb 24, 2026 | 02:50 PMनासिक में छात्र शिकायत निवारण पोर्टल लॉन्च, ‘जीवन केशरी’ समूह का एक्शन, अन्याय के खिलाफ पहल
Feb 24, 2026 | 02:37 PMनेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी ‘Made In Korea’, तमिलनाडु से सियोल तक दिखेगा सपनों का इमोशनल सफर
Feb 24, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














