- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Diary Found In Kalyan Physical Assault Murder Case Accused Cell Thane Police
Suicide से पहले आरोपी ने जेल में लिखी डायरी, पुलिस ने किया खुलासा, सामने आया आत्महत्या का असली कारण
- Written By: प्रिया जैस
Thane News: कल्याण दुष्कर्म मामले के आरोपी की आत्महत्या मामले में पुलिस को डायरी मिली। तलोजा जेल की उस कोठरी से पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या का आरोपी व्यक्ति बंद था।

आरोपी ने की आत्महत्या (कंसेप्ट फोटो)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले के आरोपी ने तलोजा जेल में आत्महत्या कर ली। तलोजा जेल की उस कोठरी से प्राधिकारियों को एक डायरी मिली है जिसमें एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या का आरोपी व्यक्ति बंद था। उक्त डायरी में आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर लिखा था कि वह अवसादग्रस्त था और उसने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विशाल गवली (35) पर पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या का आरोप था। पुलिस ने पहले बताया था कि आरोपी व्यक्ति रविवार सुबह पड़ोसी नवी मुंबई स्थित तलोजा केंद्रीय जेल के शौचालय में लटका हुआ मिला।
आरोपी ने अपनी डायरी में ये लिखा
खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्राधिकारियों को गवली की कोठरी में एक डायरी मिली है, जिसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि वह अवसाद में था, क्योंकि उसकी पत्नी (मामले में सह-आरोपी) उसकी ओर ध्यान नहीं दे रही थी और उस पर विश्वास नहीं कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि गवली ने डायरी में यह भी लिखा है कि वह अपने कृत्य (आत्महत्या) के लिए किसी को दोषी नहीं ठहरा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
नागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
NDA 150th POP: पुणे में गरजे 355 जांबाज, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
पुलिस ने 948 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया
पीड़िता के माता-पिता ने पहले गवली के लिए मौत की सजा की मांग की थी। बारह वर्षीय लड़की 24 दिसंबर को कोलसेवाडी इलाके से लापता हो गई थी और बाद में उसका शव ठाणे ग्रामीण पुलिस क्षेत्राधिकार के तहत पडघा के बापगांव गांव में मिला था। कोलसेवाडी पुलिस ने बाद में गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती के लिए अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, सबूतों को गायब करने और भारतीय न्याय संहिता के तहत अन्य अपराधों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस साल फरवरी में दंपति के खिलाफ 948 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पुलिस के अनुसार, विशाल गवली ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी, जबकि साक्षी ने शव को बापगांव में ठिकाने लगाने में मदद की। गवली की रविवार को मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पड़ोसी मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि विशाल गवली का अंतिम संस्कार रविवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच और उसके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विट्ठल वाडी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। गवली के वकील संजय ढाकने ने रविवार को कहा कि उन्हें और मृतक के परिजनों को उसकी मौत में गड़बड़ी का संदेह है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Diary found in kalyan physical assault murder case accused cell thane police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
May 30, 2026 | 12:47 PMत्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
May 30, 2026 | 12:45 PMMyanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
May 30, 2026 | 12:43 PMनागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
May 30, 2026 | 12:43 PM7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
May 30, 2026 | 12:41 PMजल क्रांति की ओर मध्यप्रदेश, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक संरचनाओं का कार्य पूरा
May 30, 2026 | 12:34 PMममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
May 30, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM











