- Hindi News »
- Entertainment »
- Made In Korea Netflix Release Date Story Priyanka Mohan Film
नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी ‘Made In Korea’, तमिलनाडु से सियोल तक दिखेगा सपनों का इमोशनल सफर
- Written By: स्नेहा मौर्या
Made In Korea Netflix Release: नेटफ्लिक्स 12 मार्च को ‘मेड इन कोरिया’ रिलीज कर रहा है, जिसमें प्रियंका मोहन का किरदार तमिलनाडु से सियोल तक सपनों और पहचान की तलाश का सफर तय करता है।

मेड इन कोरिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Made In Korea Streaming Release Date: मार्च में दर्शकों के लिए खास तोहफा नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने तमिल भाषा की फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। यह फिल्म छोटे शहर की भावनाओं और साउथ कोरिया की रंगीन दुनिया को एक साथ पिरोती है।
क्या है फिल्म की कहानी?
राइज ईस्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रा. कार्तिक ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी शेनबागम उर्फ शेनबा की है, जो तमिलनाडु के एक साधारण शहर से ताल्लुक रखती है। बचपन से ही उसे कोरियन संस्कृति को करीब से देखने और साउथ कोरिया घूमने का सपना रहा है।
शुरुआत में यह सिर्फ एक मासूम जिज्ञासा लगती है, लेकिन हालात उसे सियोल की चहल-पहल भरी सड़कों तक पहुंचा देते हैं। यहां से उसका असली सफर शुरू होता है, एक ऐसा सफर जो उसे नई चुनौतियों से रूबरू कराता है और खुद को समझने का मौका देता है।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
पहचान और हिम्मत की दिखी कहानी
‘मेड इन कोरिया’ सिर्फ विदेश यात्रा की कहानी नहीं है, बल्कि यह आत्म-खोज, दोस्ती और सांस्कृतिक जुड़ाव की परतों को भी खोलती है। सियोल में शेनबा को जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, वे उसकी हिम्मत और धैर्य की परीक्षा लेती हैं। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे रोजमर्रा के छोटे-छोटे फैसले जिंदगी की दिशा बदल सकते हैं।
कब और कहां देखें मूवी?
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया कि ‘मेड इन कोरिया’ 12 मार्च से स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें- न कोई वीआईपी ट्रीटमेंट, न अलग थाली, अक्षय कुमार ने खाया यूनिट का खाना, गोविंद नामदेव ने किया खुलासा
‘मेड इन कोरिया’ में ये स्टारकास्ट आएंगे नजर
आपको बता दें कि फिल्म में शेनबा का किरदार प्रियंका मोहन ने निभाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस किरदार से तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ, क्योंकि यह सपनों और जिज्ञासा से भरी एक आम लड़की की कहानी है। इसके अलावा साउथ कोरियन अभिनेता Park Hye Jin और No Ho Jin भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो फिल्म की क्रॉस-कल्चरल पृष्ठभूमि को और प्रामाणिक बनाते हैं। फिलहाल, ‘ ‘मेड इन कोरिया’ ’ एक भावनात्मक, प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली कहानी का वादा करती है, जो दर्शकों को भारत से कोरिया तक एक यादगार सफर पर ले जाएगी।
Made in korea netflix release date story priyanka mohan film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












