- Hindi News »
- Maharashtra »
- Couple Arrested For Stealing Mobile Phones Kept On Display At Kalyan Mall
कल्याण के मॉल में डिस्प्ले पर रखा मोबाइल चुराने वाले हाई-प्रोफाइल ‘बंटी बबली’ गिरफ्तार
- Written By: शुभम सोनडवले
कल्याण पूर्व नेतेवली स्थित मेट्रो मॉल में डिस्प्ले पर रखा मोबाइल फोन चुराने वाले बंटी-बबली की जोड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं। दोनों आरोपियों के नाम सागर साहू और प्रियंका मेनन बताया जा रहा हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

मोबाइल चोरी करता कपल
कल्याण. कल्याण पूर्व नेतेवली स्थित मेट्रो मॉल में डिस्प्ले पर रखा मोबाइल फोन चुराने वाले बंटी-बबली की जोड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं। दोनों आरोपियों के नाम सागर साहू और प्रियंका मेनन बताया जा रहा हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस जोड़ी को खोजने के लिए 62 सीसीटीवी की जांच की थी। मॉल में प्रदर्शन के लिए डिस्प्ले पर रखे गए मोबाइलों को सीसीटीवी कैमरे से कवर किया गया था, जिसमें से एक कीमती मोबाइल इस बंटी-बबली की जोड़ी ने चुरा लिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण की रहने वाली प्रियंका को पुलिस ने पहले हथकड़ी लगाई, जिसके बाद मुंबई निवासी सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ठाणे में इमीग्रेट कंसल्टेंट के रूप में काम करते हैं और उन्हें अच्छी वेतन (पगार) मिलता है। उन्हें मोबाइल की जरूरत थी इसलिए उन्होंने मोबाइल चुरा लिया। लेकिन सीसीटीवी की फुटेज की वजह से वह पुलिस की गिरफ्त में फंस गए।
यह भी पढ़ें: मुंबई के सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला; मामला दर्ज, दो आरोपी पुलिस हिरासत में
सम्बंधित ख़बरें
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
सावधान: ‘खुद को पुलिस बताकर लूट’, तेजी से बढ़ रहा मामला, कल्याण और नालासोपारा की घटना ने किया हैरान
जानकारी के मुताबिक कल्याण के मेट्रो मॉल में एक युवक और युवती घूमने आये थे। चलते-चलते दोनों एक बड़ी कंपनी के शोरूम में गए, जहां महंगे मोबाइलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसी दौरान युवती ने हाथ की सफाई दिखाते हुए डिस्प्ले पर लगे मोबाइल को बैग में रख लिया। इसके बाद वह वहां से एक कदम हट गये।
मोबाइल चोरी होने के बाद शोरूम संचालक ने सीसीटीवी चेक किया, उसमें मोबाइल फोन चोरी की घटना कैद हो गई। इस मामले में कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी हेमंत ढोले ने जांच शुरू की।
मेट्रो मॉल से निकलते समय युवक-युवतियां सीसीटीवी में कैद हो गए, दोनों सीसीटीवी में कल्याण स्टेशन जाते दिख रहे हैं। इसके बाद जब पुलिस ने इस रूट पर और सीसीटीवी चेक किए तो कल्याण पश्चिम जोशी बाग में लगे सीसीटीवी में युवती एक घर में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। युवती को हिरासत में लेने के बाद उसने अपने साथ मौजूद युवक का नाम बताया, इसके बाद पुलिस ने सागर साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।
Couple arrested for stealing mobile phones kept on display at kalyan mall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














