- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Court Sentences Bangladeshi Man 8 Years For Rape Case
ठाणे में बांग्लादेशी नागरिक को रेप केस में 8 साल कैद, पत्नी और साथी को भी जेल
Thane Rape Case: ठाणे सत्र अदालत ने बांग्लादेशी नागरिक को बलात्कार के मामले में आठ साल कैद की सजा दी। उसकी पत्नी और एक अन्य को भारत में अवैध रूप से रहने पर पांच साल जेल मिली।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कॉन्सेप्ट इमेज
Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की सत्र अदालत ने बलात्कार के मामले में एक बांग्लादेशी नागरिक को दोषी ठहराते हुए उसे आठ साल कैद की सजा सुनाई है। बेलापुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पराग ए साने ने 24 अक्टूबर के अपने आदेश में उस बांग्लादेशी व्यक्ति की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को भारत में अवैध रूप से रहने के लिए पांच साल कैद की सजा सुनाई।
इस आदेश की एक प्रति शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई। तीनों दोषी व्यक्तियों को उनकी सजा पूरी होने पर बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जोशीम सोबुर मुल्ला (26) पर बांग्लादेश से तस्करी करके लाई गई दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने का आरोप था। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2017 में इन लड़कियों को बचाया था।
अदालत ने जोशीम को भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार का दोषी ठहराया लेकिन उसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दोषी नहीं माना क्योंकि अभियोजन पक्ष दोनों लड़कियों की उम्र साबित नहीं कर सका। अदालत ने जोशीम, उसकी पत्नी मुर्शिदा और एक अन्य व्यक्ति जना रबुल मुल्ला के खिलाफ मानव तस्करी और अवैध यौन संबंध के लिए लड़कियों की खरीद के आरोप भी हटा दिए।
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
बलात्कार के मामले में जोशीम को दोषी ठहराने के अलावा अदालत ने माना कि मुर्शीद और जना ने पासपोर्ट और विदेशी अधिनियमों का उल्लंघन किया था और उन्हें पांच वर्षों के कारावास की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक योगेन्द्र पाटिल ने बताया कि मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष के 12 गवाहों से पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें- Palghar : पालघर में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान में की गोलीबारी
अन्य पांच व्यक्तियों को अपहरण, मानव तस्करी तथा ‘पॉक्सो’ अधिनियम के तहत दर्ज सभी आरोपों से बरी कर दिया गया, जिन पर दो बांग्लादेशी पीड़िताओं के शोषण में शामिल एक देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने का आरोप था। न्यायाधीश ने इन सह-अभियुक्तों के खिलाफ सबूतों को “बहुत कमजोर प्रकृति का” बताया और “विश्वसनीय नहीं” पाया।
Thane court sentences bangladeshi man 8 years for rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













