Palghar : पालघर में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान में की गोलीबारी

Palghar Firing News: पालघर जिले के बोईसर में लुटेरों ने आभूषण की दुकान में गोलीबारी की, लेकिन कोई लूट नहीं की और हथियार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिवॉल्वर बरामद किया है, जांच जारी है।
Palghar Firing
पालघर में दिनदहाड़े लूट
Published on
Updated on

Palghar News:  महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर शहर में लुटेरों के एक गिरोह ने शुक्रवार को आभूषण की एक दुकान के अंदर दो गोलियां चलायीं लेकिन वहां से कोई कीमती सामान लूटे बिना भाग गए।

उन्होंने बताया कि लूट की असफल कोशिश की यह घटना बोईसर के गणेश नगर इलाके में स्थित एक दुकान में पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे हुई, जिसमें आरोपी मौके से भागने से पहले अपना हथियार वहीं छोड़ गए। बोईसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लुटेरों के एक गिरोह ने आभूषण की दुकान पर धावा बोला और दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोलियां किसी को नहीं लगीं। इसके बाद चोर तुरंत मौके से फरार हो गए लेकिन जल्दबाजी में भागते समय अपना हथियार वहीं छोड़ गए।''

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और रिवॉल्वर बरामद किया, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है और मामले की जांच जारी है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com