- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Municipal Corporation Started Preparations There Will Be No Change In Division Composition
महानगरपालिका ने शुरू की तैयारियां, प्रभाग रचना में नहीं होगा कोई बदलाव
- Written By: Virendra Mishra

Representative Pic
ठाणे : राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेशानुसार एक बार फिर चुनावी (Electoral) कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अनुसार प्रभाग रचना की अंतिम करने के संदर्भ में तारीख भी घोषित किया है। इस आदेश के अनुसार महानगरपालिका (Municipal Corporation) ने इसके पहले जो प्रभाग (Division) की रचना और सूचना और आपत्ति भेजा था। उसी पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। महानगरपालिका सूत्रों की माने तो इसमें कुछ अधिक बदलाव न करके अंतिम किया जाने वाला है। लेकिन इसके बाद मतदाता (Voters) सूची और फिर जनसंख्या (Population) के अनुसार ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को छोड़कर एससी (SC) और एसटी आरक्षण (ST Reservation) के साथ महिलाओं के आरक्षण के संदर्भ में प्रभागों को निश्चित किया जाने वाला है। ऐसे में पूरी प्रक्रिया को लागू करने में तकरीबन पौने दो महीने का समय लगने वाला है।
ठाणे महानगरपालिका का चुनाव अब कभी भी कराया जा सकता है। इसके अनुसार महानगरपालिका द्वारा तैयार किया गया प्रभाग रचना और इसके लिए आए कुल 1960 आपत्ति और सुझाव को महानगरपालिका प्रशासन अप्रैल महीने में ही चुनाव आयोग को सौंप चुकी है। ऐसे में अब चुनाव विभाग को सिर्फ अंतिम प्रभाग रचना घोषित करना है। हालांकि प्रभाग रचना के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ था। विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और बीजेपी ने सत्ताधारी शिवसेना पर मनमानी तरीके से प्रभाग की रचना करने का आरोप लगाया था। जब कि शिवसेना ने विशेषतः मुंब्रा और कलवा और दिवा परिसर में अपने फायदे के लिए प्रभाग का रचना करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को गलत जानकारी देने की बात कही थी। ऐसे में अब कौन सी प्रभाग रचना पर चुनाव आयोग चुनाव कराती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। वैसे प्रभाग रचना अंतिम होने के बाद महानगरपालिका चुनाव विभाग के आदेश के अनुसार मतदाता सूची अंतिम करेगी और फिर प्रभागों के आरक्षण की शुरुआत की जाने वाली है। क्योंकि महानगरपालिका में महिलाओं का हिस्सा 50 फीसदी है। ऐसे में कुल प्रभागों में से आधी सीट महिलाओं के लिए तक़रीबन 5 सीट ऐसी और दो सीट एसटी के आरक्षित रखना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने ठाणे महानगरपालिका 2022 के चुनाव से पूर्व ठाणे महानगरपालिका वार्डों की संख्या 130 से बढ़ा कर 142 करने का निर्णय लिया था। अब इस अधिसूचना से ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में प्रभागों की सीमाएं एक फ़रवरी को घोषित की जा चुकी है और इस पर आपत्ति और सुझाव 14 फ़रवरी तक मंगाया गया था। प्रभागों का सही तरीके से सीमाएं और आरक्षण 2 मार्च के बाद तय हुआ था।
ठाणे महानगरपालिका द्वारा चुनाव आयोग को पेश किया गया डाटा
प्रभागों की कुल संख्या – 42
निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या – 142
अनुसूचित जाति – 10
अनुसूचित जनजाति – 3
सामान्य -129
महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें – 71
अनुसूचित जाति – 5
अनुसूचित जनजाति – 2
सामान्य – 64
Municipal corporation started preparations there will be no change in division composition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














