- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kdmc Election Shiv Sena Ubt Split Corporators Not Reachable Shinde Group
2 नदारद, 2 नॉट रिचेबल: कल्याण-डोंबिवली में बिखरा उद्धव का कुनबा, क्या शिंदे गुट में शामिल होंगे बागी नेता?
Shiv Sena UBT: कल्याण-डोंबिवली मनपा में शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी फूट! 11 में से केवल 7 पार्षदों ने कराया पंजीकरण। 4 पार्षद नॉट रिचेबल, शिंदे गुट में जाने की चर्चा।
- Written By: प्रिया जैस

उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
KDMC Election Shiv Sena UBT: कल्याण डोंबिवली मनपा में सत्ता स्थापित करने को लेकर अंदर खाने में बहुत कुछ एक साथ चल रहा है। शिवसेना शिंदे गुट को समर्थन देने को लेकर शिवसेना उद्धव गुट ने जहां मनसे के खिलाफ नाराजगी जतायी है। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे गुट के ही 4 नगरसेवक उनके साथ नहीं हैं।
मनपा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के 11 नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं लेकिन कोंकण आयुक्त कार्यालय में गुट स्थापित होते समय सिर्फ 7 नगरसेवक ही मौजूद थे। 2 नगरसेवक नॉट रिचेबल हैं जबकि गुट स्थापित होने के समय 2 रहे गैरहाजिर थे। बताया गया कि जो नगरसेवक नॉट रिचेबल हैं वे शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।
बोरगावकर को बनाया गया गुट का नेता
शिवसेना (यूबीटी) के उमेश बोरगावकर को गुट नेता बनाया गया है, जबकि संकेश भोईर को प्रतोद की जिम्मेदारी दी गयी है। बताया गया कि शिवसेना (यूबीटी) के चुनाव चिन्ह पर जीतने वाले मधुर म्हात्रे व कीर्ती ढोणे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जबकि राहुल कोट एवं स्वप्नाली केणे से संपर्क होने के बावजूद गुट स्थापित होने के समय वे आये नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Mumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
चंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Mumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें – योगी-मोदी टारगेट कर रहे, शिंदे नकली हिंदू बनकर देख रहे, शंकराचार्य विवाद पर संजय राउत ने छोड़ा सियासी तीर
उमेश बोरगावकर, संकेश भोईर, तेजश्री गायकवाड, अपर्णा भोईर, विशाल गारवे, वंदना माहिले व नीलेश खंबायत उद्धव ठाकरे के साथ निष्ठा से हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नगरसेवकों ने बुधवार को मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस अवसर पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे एवं शिवसेना सचिव व विधायक वरुण देसाई मौजूद थे।
Kdmc election shiv sena ubt split corporators not reachable shinde group
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Apr 03, 2026 | 11:13 AMUAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
Apr 03, 2026 | 11:08 AMनवभारत विशेष: आखिर महाराष्ट्र सरकार को झुकना पड़ा, किसानों की कर्जमाफी उपकार या लूट की वापसी!
Apr 03, 2026 | 11:07 AMधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AM2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM











