Mumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Mumbra के कैलाशनगर में छेड़छाड़ के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई। तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है।
mumbra-firing-case-one-dead-after-molestation-dispute-thane
Mumbra firing case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbra Firing Case One Dead: मुंब्रा बायपास स्थित कैलाशनगर इलाके में गुरुवार सुबह अचानक गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जयन शिवनंदन नायर (51) अपनी मुंहबोली बहन के साथ हो रही कथित छेड़छाड़ से नाराज था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग युवती को परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह विवाद बढ़ गया।

Mumbra के कैलाशनगर इलाके की वारदात

घटना मुंब्रा के कैलाशनगर स्थित सुमनताई चव्हाण हिंदी प्राइमरी स्कूल के पास एक चॉल में हुई। बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अब्दुल हसन शेख, अकबर अब्दुल शेख और समीर अहमद शेख गंभीर रूप से घायल हो गए।

mumbra-firing-case-one-dead-after-molestation-dispute-thane
क्राइम न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )

एक की मौत, दो घायल

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अकबर अब्दुल शेख की मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

ठाणे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयन शिवनंदन नायर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

इलाके में बढ़ी दहशत

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी फायरिंग की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com