- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kdmc Collected So Many Lakhs In A Year From Shopkeepers Using Banned Plastic
KDMC ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से एक साल में वसूले इतने लाख
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण : सिंगल यूज प्लास्टिक (Single use Plastic) पर बैन होने के बावजूद शहर में पॉलीथिन के थैले का धड़ल्ले उपयोग हो रहा है। शादी समारोह भोज भंडारा में इसका उपयोग बंद नहीं हो रहा। शहर के सब्जी मंडी में खुलेआम छोटे-बड़े दुकानदार (Shopkeeper) से लेकर ठेला वाले जहां खरीदार को पॉलीथिन में ही सामान उपलब्ध करा रहे हैं। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बारे में पूछने पर फुटकर दुकानदार बताते हैं कि लोग झोला लेकर नहीं आते है और प्लास्टिक के थैले की डिमांड करते हैं। मजबूरी में उसका उपयोग करना पड़ता है। यही हाल मिठाई दुकानदारों का है। उनका कहना है कि रसवाली मिठाई देने में प्लास्टिक का थैला देना मजबूरी हो जाता है।
गौरतलब हो कि कल्याण-डोंबिवली शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उपायुक्त अतुल पाटिल के निर्देशानुसार स्वच्छता अधिकारी राजेश गांवणकर के मार्गर्शन में ए एल घुटे, वसंत देगलूरकर और उनकी टीम द्वारा युद्ध स्तर पर लगातार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल यानी 2022 के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाय तो जनवरी महीने में महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई करते हुए 405 किलो प्लास्टिक जप्त कर 8 लाख 65 हजार रुपए का दंड वसूला था, फरवरी में 503 किलो , मार्च में 110 किलो प्लास्टिक जप्त करते हुए 3 लाख 25 हजार रूपए, अप्रैल में 200 किलो जब्त करते हुए 2 लाख 40 हजार रूपए इसी प्रकार जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाय तो 1864.1 किलो प्लास्टिक जप्त करते हुए 40 लाख 55 हजार रूपए का दंड मनपा के घन-कचरा विभाग द्वारा वसूला गया है। वहीं जनवरी 2023 के आकड़ो पर ध्यान दिया जाय तो मात्र 31 किलो प्लास्टिक जब्त करते हुए महानगरपालिका ने 1 लाख 15 हजार रूपए दंड वसूला गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
सावधान: ‘खुद को पुलिस बताकर लूट’, तेजी से बढ़ रहा मामला, कल्याण और नालासोपारा की घटना ने किया हैरान
बाल खींचकर युवती को चलती ट्रेन से नीचे उतारा, कल्याण स्टेशन पर महिला की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो
Kalyan News: आवारा कुत्ते ने काटा तो युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कम
इस संदर्भ में विभाग के उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजेश गवाणकर ने बताया कि पिछले साल के जनवरी महीने की वसूली पर ध्यान दिया जाय तो इस साल जनवरी में काफी कम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त हुआ है। इससे कयास लगाया जा सकता है कि शहर की जनता और दुकानदार अब जागरूक हो रहे है। जिसके कारण प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कम होता दिख रहा है। इस संदर्भ में दुकानदार और ग्राहकों का कहना है कि अगर प्रतिबंधित सामान की आपूर्ति ही नहीं होगी तो उसका लोग इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे। वैसे कानून का पालन हर किसी को करना चाहिए।
Kdmc collected so many lakhs in a year from shopkeepers using banned plastic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














