-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Daily Horoscope 12 April 2026 Zodiac Prediction Today Rashifal In Hindi
Aaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
- Written By: प्रीति शर्मा
Today Horoscope: सूर्य का राशि परिवर्तन और रविवार का संयोग! मेष को नौकरी में तरक्की, तो कन्या को होगा बड़ा धन लाभ। कुंभ और वृश्चिक राशि वाले वाद-विवाद से बचें। जानें अपना लकी नंबर और पूरा भविष्यफल।

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 12 April 2026: आज रविवार 12 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण दशमी तिथि है। आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खोलने वाला है वहीं कुछ राशियों को अपनी भावनाओं और खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का भाग्यांक 1, 8, 9 और 3 रहने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आया है। आपकी मेहनत और पुरुषार्थ का फल आपको नौकरी संबंधी कार्यों में सफलता के रूप में मिलेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि समय की मांग को पहचानकर ही अपने कदम उठाएं। कामकाज बनने के प्रबल योग हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रयासों को फल देने वाला है। यदि आप सरकारी या राजकीय कार्यों में उलझे थे, तो आज वे सुलझ सकते हैं। दूर-दराज की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। हालांकि सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों को टालें, वरना आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Birthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मानसिक स्थिरता का दिन है। आपके नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे। विशेषकर महिला पक्ष की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी रहने वाली है। जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। आपके कठिन परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलने से मन में उत्साह रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन में तरक्की के अवसर आएंगे। घर में किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा जिसका सीधा लाभ उनके करियर को होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर भावनात्मक और व्यावहारिक सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सरप्राइज लेकर आया है। जिस काम को आप नुकसानदेह मान रहे थे वही आज आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। हालांकि परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन अंततः आपको मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए कोर्ट-कचहरी के लंबित मामलों में सफलता की संभावना है। किसी पुराने अटके हुए कार्य को पूरा करने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलेगी। बस एक बात का ध्यान रखें किसी भी तरह के नए विवाद को टालना ही आपके हित में रहेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 12-18 April: 14 अप्रैल से सूर्य का महागोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान!
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी भावनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने से बचें वरना लोग उसका मजाक उड़ा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में बड़ों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लंबित पड़े कार्यों में आज गति आएगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नवीन योजनाओं को विस्तार देने का है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें इससे जटिल मामले भी आसानी से सुलझ जाएंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें संयम बनाए रखना आवश्यक है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज की सलाह यह है कि अपने निजी कार्यों को कल पर न टालें वरना समस्या बढ़ सकती है। निजी संबंधों में यदि कोई तनाव या टकराव चल रहा था तो आज वह दूर होगा। कुछ जरूरी काम समय पर पूरे होंगे जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपकी आशा से अधिक खर्च होने की संभावना है। जीवन में नियमितता बनाए रखें और किसी भी व्यक्ति से व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। शारीरिक श्रम आज अधिक करना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए राजकीय क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने का दिन है। आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य पर धन खर्च होने के योग हैं जिससे मन में हर्ष बना रहेगा।
कैसा रहेगा बाजार का हाल
वैशाख कृष्ण दशमी को श्रवण नक्षत्र के विशेष प्रभाव के कारण बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। विशेषकर गुड़, खांड़, सरसों, अलसी, सींगदाना और पिपरमेंट के भावों में अच्छी तेजी आने की संभावना है। वहीं ज्वार और बाजरा के बाजार में भी गर्मी बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग आज सतर्कता के साथ निवेश करें।
Daily horoscope 12 april 2026 zodiac prediction today rashifal in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
Jul 26, 2026 | 06:39 PMशतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
Jul 26, 2026 | 06:30 PMKargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
Jul 26, 2026 | 06:29 PMहोर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराने के बाद ऑयल टैंकर में विस्फोट, मचा हड़कंप
Jul 26, 2026 | 06:24 PMMP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
Jul 26, 2026 | 06:22 PMMaharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
Jul 26, 2026 | 06:10 PMकॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














