IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने 115 रन नाबाद शतकीया पारी खेली।
CSK beat DC IPL 2026 18th Match
दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 CSK vs DC 19th Match Highlight: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK मे संजू सैमसन की शतकीय पारी की बदौलत DC के सामने 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 189 रन पर ऑल आउट हो गई। इस हिसाब से CSK ने इस मैच को 23 रन से अपने नाम किया।

संजू सैमसन ने खेली 115 रन की नाबाद शतकीय पारी

इस मुकाबले में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सैमसन शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी यह पारी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई।

संजू सैमसन के अलावा आयुष म्हात्रे ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों में 59 रन बनाए और सैमसन के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चेन्नई की पारी को संभाला और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स के इस मुकाबले में एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पटेल ने झटका। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया।

खराब रही दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सका। स्टब्स ने 38 गेंदो में 157 के स्ट्राइक रेट के साथ 60 रन बनाए। एक वक्त लग रहा था कि वो दिल्ली को जीत के करीब ले जा पाएंगे, लेकिन जेमी ओवरटन ने उन्हें आउट कर इन अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं, शुरुआत में पथुम निशंका ने 24 गेंद में 41 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दिल्ली के खड़ा न हो सका। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए। 18 के स्कोर पर उन्हें खलील अहमद ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा समीर रिजवी 6, डेविड मिलर 17 और आशुतोष शर्मा ने 19 रन बनाए।

जेमी ओवर्टन ने झटके तीन विकेट

गेंदबाजी में जेमी ओवर्टन ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कंजोब ने दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाजों को अफना शिकार बनाया। इसके अलावा खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह और नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com