- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Dombivli Municipal Election Eknath Shinde Attack Uddhav Raj Thackeray Brand Politics
‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा
- Written By: आकाश मसने
Thane News: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली में उद्धव व राज ठाकरे पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि मतदाता अब “ब्रांड” नहीं, बल्कि विकास करने वाले नेताओं को चुनते हैं।

एकनाथ शिंदे ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Statement: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर विपक्षी खेमे पर तीखा हमला बोला है। ठाणे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य की जनता अब नामचीन ‘ब्रांड’ नेताओं के पीछे भागने के बजाय विकास करने वाले हाथों को मजबूत कर रही है।
कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब तथाकथित “ब्रांड” नेताओं का जादू खत्म हो चुका है। शिंदे के मुताबिक, आज का जागरूक मतदाता केवल विरासत या उपनाम को देखकर वोट नहीं देता, बल्कि जमीन पर हुए बदलाव और विकास कार्यों को प्राथमिकता देता है।
“हम काम करने वाली सरकार, काम रोकने वाली नहीं”
महायुति सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शिंदे ने पिछली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार सक्रिय और प्रभावी है। हम पिछली सरकार की तरह नहीं हैं जो हर जनहित के काम पर ‘स्थगन’ (Stay Order) लगा देती थी। केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों की गति और बढ़ गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने पर बड़ी कार्रवाई, पुणे-पंढरपुर-अक्कलकोट के 40 प्रत्याशी डिस्क्वालिफाई
KDMC चुनाव: वोटिंग से पहले ही बड़ी बढ़त
मुख्यमंत्री ने कल्याण-डोंबिवली चुनाव के समीकरणों पर चर्चा करते हुए एक चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले ही महायुति के 21 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शिंदे ने इसे विपक्ष की हार की शुरुआत बताते हुए कहा कि विपक्षी दल अब महायुति के उम्मीदवारों को चुनौती देने की स्थिति में भी नहीं बचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी खेमे ने उम्मीदवारों को प्रभावित करने की नाकाम कोशिशें भी कीं।
यह भी पढ़ें:- Ladki Bahin Yojana: क्या मकर संक्रांति पर महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए? जानें कौन है पात्र, कौन अपात्र
कल्याण-डोंबिवली महायुति का अभेद्य किला
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली को महायुति का अभेद्य किला बताते हुए अपने बेटे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने श्रीकांत शिंदे को तीन बार चुनकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें केवल विकास की राजनीति पसंद है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी निकाय चुनावों में भी इसी तरह का परिणाम देखने को मिलेगा।
शिंदे ने अंत में कहा कि राज्य में राजनीतिक स्थिरता विकास के लिए अनिवार्य है। लाड़की बहिन योजना से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तक, सरकार का हर कदम आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार के कार्यों का प्रचार करें और ‘ब्रांड’ की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दें।
Kalyan dombivli municipal election eknath shinde attack uddhav raj thackeray brand politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMEbola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
May 31, 2026 | 08:13 AMदिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:06 AMगड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
May 31, 2026 | 08:04 AMMaharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
May 31, 2026 | 08:01 AMUP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
May 31, 2026 | 08:00 AMZaporizhzhia Drone Strike: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर ईरान का ड्रोन अटैक! दीवार में हुआ छेद
May 31, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














