-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Devendra Fadnavis Cold War Denial Mumbai Pothole Free 2027
‘मैंने CM रहते कभी उन्हें डिप्टी सीएम नहीं समझा’, फडणवीस से टकराव की खबरों पर शिंदे का बड़ा बयान
- Written By: आकाश मसने
Eknath Shinde Statement: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से टकराव की खबरों को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अफवाह बताया। उन्होंने कहा दोनों का एजेंडा एक है, महाराष्ट्र और मुंबई का विकास।

एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde On Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ टकराव की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके और फडणवीस के बीच कोल्ड वॉर की खबरें महज मीडिया की उपज है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके और फडणवीस के बीच रिश्तों को लेकर किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। मीडिया में ही शीत युद्ध चल रहा है। कई ऐसे प्रसंग हैं मैंने साथ काम किया है। मैं सीएम था तब भी उन्हें सीएम समझता था, कभी उन्हें डिप्टी सीएम नहीं समझा। हम 24×7 काम करने वाले नेता हैं। हमारा एजेंडा एक ही है इस राज्य का विकास।
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारा एजेंडा एक ही है मुंबई को सुपर फास्ट करना है। महाराष्ट्र को फास्ट तो कर ही रहे हैं। काम करने के लिए थोड़ा समय दीजिए। गड्ढों की समस्या को हल कर रहे हैं, अगले एक साल में पूरी मुंबई में पोट होल फ्री हो जाएगी। ट्रैफिक स्मूथ होगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक मुंबई पूरी तरह गड्ढा-मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि हम लगातार काम कर रहे हैं ताकि 2027 तक मुंबई की सभी सड़कें गड्ढा-मुक्त हों। काम में समय लगेगा क्योंकि हम ट्रैफिक लंबे समय तक नहीं रोक सकते, इससे सैकड़ों यात्री प्रभावित होंगे। साथ ही, मेट्रो नेटवर्क पूरा होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शिंदे ने कहा कि वो जो कमिटमेंट करते हैं, उसे पूरा करते हैं।
हम विचारधारा से परे जाकर सत्ता और जीत नहीं पाएंगे : शिंदे
बीएमसी चुनावों को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम विचारधारा से परे जाकर सत्ता और जीत नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकल चुनाव के समीकरणों को देखते हुए कार्यकर्ता सिफारिश करते हैं और उसी आधार पर गठबंधन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से विधानसभा चुनाव को नहीं जोड़ा जा सकता है, ये कार्यकर्ताओं का चुनाव है। और वो चुनाव महाराष्ट्र का है लोकसभा का है। वो बड़ा चुनाव है, कार्यकर्ताओं की इच्छा है हमें भी लड़ना है, इसलिए हम कहते हैं कि लड़ो।
सम्बंधित ख़बरें
गिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
महाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
शिंदे ने कहा कि विचारधारा से हटकर जाना जीत नहीं है। ये बयान उन्होंने अंबरनाथ और अकोट में बीजेपी के कांग्रेस और एआईएमआईएम से गठबंधन पर दिया। हालांकि ये गठबंधन अब खत्म हो गया है। हमारी पार्टी बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों पर चलती है। हम अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। हमने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई चुनाव पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक! भाजपा नेता को मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा विवाद?
यह घटना हमारी विचारधारा के खिलाफ
शिंदे से पूछा गया कि क्या अंबरनाथ अलायंस से उन्हें तकलीफ हुई। इस पर शिंदे ने साफ साफ कहा कि हां, बिल्कुल। मैंने सबसे पहले राज्य बीजेपी प्रमुख रविंद्र चव्हाण से बात की और फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से। मैंने उन्हें बताया कि यह घटना हमारी विचारधारा के खिलाफ है और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शिंदे ने कहा कि उन्हें बुरा लगा लेकिन वे ऐसे इंसान नहीं हैं जो घबरा जाएं। शिंदे ने कहा कि देश ने देखा है कि मैंने 2022 में क्या किया। भले ही मैं डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन मैंने एक बड़ा ऑपरेशन किया।
मविआ पर कसा तंज
विपक्ष महा विकास अघाड़ी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हर चीज का विरोध करता है, उनके पास उठाने के लिए मुद्दे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास कहने को क्या है? उनके पास कुछ नहीं है। मेरे पास 10 चीजें हैं कहने को और मैं बता सकता हूं कि हमारी सरकार ने महाराष्ट्र के विकास के लिए क्या किया है। डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि मुंबई में सभी समाज के लोग रहते हैं, क्या वे मुंबईकर नहीं हैं, क्या वे हमारे दुश्मन हैं।
Eknath shinde devendra fadnavis cold war denial mumbai pothole free 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














