- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ladki Bahin Yojana 3000 Rupees Makar Sankranti Payment Update Ekyc Issue Maharashtra
Ladki Bahin Yojana: क्या मकर संक्रांति पर महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए? जानें कौन है पात्र, कौन अपात्र
Ladki Bahin Yojana Payment Update: महाराष्ट्र की 2.5 करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी खबर! क्या 14 जनवरी को खाते में आएंगे 'लाडकी बहिन योजना' के बकाया पैसे? जानें क्या है चुनावी कनेक्शन और e-KYC का अपडेट।
- Written By: आकाश मसने

लाडकी बहिन योजना (डिजाइन फोटो)
Ladki Bahin Yojana Makar Sankranti Payment: महाराष्ट्र की करोड़ों महिलाएं इस वक्त एक ही सवाल पूछ रही हैं- “लाडकी बहिन योजना का बकाया पैसा कब आएगा?” नवंबर की किस्त मिलने के बाद अब सबकी निगाहें दिसंबर और जनवरी के भुगतान पर टिकी हैं। मकर संक्रांति के मौके पर 3000 रुपए आने की चर्चाएं तेज हैं, लेकिन क्या यह हकीकत है या सिर्फ चुनावी सुगबुगाहट?
मकर संक्रांति पर 3000 आने का दावा: क्या है हकीकत?
सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में यह खबर तेजी से फैल रही है कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लाभार्थियों के खाते में दिसंबर और जनवरी की संयुक्त किस्त (₹1500 + ₹1500 = ₹3000) जमा की जा सकती है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच इस दावे ने महिलाओं की उम्मीदें जगा दी हैं।
चुनावी कनेक्शन: 15 जनवरी को वोटिंग और ‘तोहफा’
इस दावे को बल मिलने के पीछे की वजह महाराष्ट्र में होने वाले नगर पालिका चुनाव हैं। 15 जनवरी को मतदान होना है, और उससे ठीक एक दिन पहले यानी 14 जनवरी को फंड रिलीज करने की बात कही जा रही है। बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी घोसालकर ने दावा किया है कि मकर संक्रांति पर महिलाओं को यह लाभ मिलेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से ऐन पहले यह कदम गेमचेंजर साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
नागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
Jalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
Ulhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
आचार संहिता से लग सकता है अड़ंगा
एक तरफ जहां उम्मीदों का बाजार गर्म है, वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारियों का रुख थोड़ा अलग है। अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव के कारण आचार संहिता (Code of Conduct) लागू है। ऐसी स्थिति में नया फंड रिलीज करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि महिलाओं को फंड के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक का इंतजार भी करना पड़ सकता है।
सिर्फ 1500 ही क्यों मिले? बढ़ी बेचैनी
दिसंबर महीने में कई महिलाओं को उम्मीद थी कि उन्हें ₹3000 मिलेंगे, लेकिन उनके खाते में केवल नवंबर की बकाया किस्त (1500 रुपए) ही क्रेडिट हुई। इससे लाभार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार 14 जनवरी को वाकई दोनों महीनों का पैसा एक साथ भेज पाएगी या यह इंतजार और लंबा होगा।
कौन होगा अपात्र?
बता दें कि लाडकी बहिन योजना की e-KYC के महाराष्ट्र सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक का समय दिया था, जो अब बीत चुका है। ऐसे में अगर आपने अभी तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपके लिए बुरी खबर है। अब पोर्टल से e-KYC का विकल्प हटा दिया गया है। जिन महिलाओं की केवाईसी अधूरी है, उनका पैसा अटक सकता है। फिलहाल डेडलाइन बढ़ाने को लेकर भी सरकार की तरफ से कोई संकेत नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें:- फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
हालांकि ‘लाडकी बहिन योजना’ का पैसा 14 जनवरी को आएगा या नहीं, यह पूरी तरह से आधिकारिक घोषणा पर निर्भर है। चुनावी माहौल में यह एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। अगर आप लाभार्थी हैं, तो अपने बैंक खाते और आधार लिंकिंग की स्थिति जांचते रहें।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग के चक्कर लगा रही महिलाएं
KYC प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद, लाडकी बहिन योजना की कई लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में लाभ की राशि नहीं मिली है। नतीजतन, शहरी और ग्रामीण इलाकों की कई महिलाएं इस बारे में पूछताछ करने के लिए रोजाना महिला एवं बाल कल्याण विभाग जा रही हैं, क्योंकि योजना का लाभ रोक दिया गया है। हालांकि, ऑनलाइन जांच करने पर पता चला कि ई-KYC प्रक्रिया के दौरान एक गलत ऑप्शन चुन लिया गया था। कहा जा रहा है कि यही वजह है कि लाभ नहीं मिल रहा है। हालाँकि, इस समस्या का अभी कोई तुरंत समाधान नहीं है।
Ladki bahin yojana 3000 rupees makar sankranti payment update ekyc issue maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM











