-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhivandi Illegal Sand Mining Raids Machinery Destroyed
भिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Bhivandi Sand Mafia: भिवंडी के केवणी रेती बंदर इलाके में अवैध रेत माइनिंग करने वाले माफिया पर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 90 लाख रुपये की मशीनरी और उपकरण नष्ट किए गए।

रेत माफिया की मशीनरी को नष्ट किया गया (फोटो नवभारत)
Kevni Sand Bandar: ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के केवणी रेती बंदर इलाके में गैर-कानूनी रेत माइनिंग में शामिल माफिया पर लगाम कसते हुए राजस्व विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।
ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, अतिरिक्त जिलाकलेक्टर हरिश्चंद्र पाटिल और एसडीएम अमित सानप के मार्गदर्शन में तहसीलदार अभिजीत खोले ने टीम के साथ छापा मारा। इस कार्रवाई में 5 सेक्शन और 8 बार्ज समेत 80 से 90 लाख रुपये के अवैध सामान को नष्ट किया गया।
रेत जमा करने के टैंक तोड़े गए
मिली जानकारी के अनुसार, केवणी क्रीक इलाके में बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी रेत उत्खनन करके उसे जमा करने के लिए खाड़ी किनारे 12 टैंक बनाए गए थे। तहसीलदार अभिजीत खोले की टीम ने 3 JCB की मदद से इन टैंकों को तोड़ दिया। यह जमीन सातबारा में ‘रिज़र्व्ड फ़ॉरेस्ट’ एरिया (सर्वे नंबर 181/B) के रूप में रजिस्टर्ड है। इसलिए, इस मामले में फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट और मैंग्रोव कंज़र्वेशन यूनिट की तरफ़ से भी सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
ठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
साइबर ठगों का जाल; डबिंग जॉब, ठाणे में फर्जी पुलिस और गैस बिल अपडेट के नाम पर 3 लोगों से 61.51 लाख रुपए की ठगी
ठाणे के मीरारोड में क्रेन हादसे में बेटे की मौत, बिल्डर पर कार्रवाई नहीं, पुलिस स्टेशन के बाहर पिता का धरना
कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे तहसीलदार
पुलिस और राजस्व विभाग की सयुंक्त कार्रवाई
इस अभियान में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के साथ पुलिस फ़ोर्स ने भी अहम भूमिका निभाई। छापे के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भिवंडी रूरल पुलिस स्टेशन के कर्मचारी तैनात थे। टीम में खरबाव, पडघा और अपर मंडल भिवंडी के अधिकारी, सभी संबंधित विलेज रेवेन्यू ऑफिसर (तलाठी) और मैंग्रोव कंज़र्वेशन यूनिट के कर्मचारी भी शामिल थे। इस कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़े: वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
राजस्व एवं पर्यावरण को नुकसान
पिछले कुछ समय से रेवेन्यू डिपार्टमेंट अवैध रेत खनन के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रहा है। पहले भी कई बार मामले दर्ज किए गए और सामान जब्त किया गया था। इस बार मशीनरी नष्ट करने से माफिया को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार अभिजीत खोले ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और राजस्व एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Bhivandi illegal sand mining raids machinery destroyed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, TI की कॉलर पकड़ी, कई गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 07:53 AMCJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
Jul 22, 2026 | 07:51 AMहम बातचीत के लिए तैयार, उग्र प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया; छात्रों के लिए क्या कहा?
Jul 22, 2026 | 07:49 AMRaksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Jul 22, 2026 | 07:45 AMअजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Jul 22, 2026 | 07:45 AMगैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
Jul 22, 2026 | 07:44 AMRRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
Jul 22, 2026 | 07:37 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














