

RRB JE Recruitment 2026 Notification: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और भारतीय रेलवे में एक प्रतिष्ठित अधिकारी के रूप में सेवा देना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य तकनीकी पदों के लिए बंपर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 4,098 रिक्त पदों को भरा जाना है जो इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केवल जूनियर इंजीनियर ही नहीं बल्कि अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्य पद का इस प्रकार है:
वेतन की बात करें तो यह भर्ती 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-6 के तहत होगी। अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रति माह का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जाएगा जिससे कुल वेतन बढ़ जाता है।
रेलवे ने इस भर्ती के लिए एक संक्षिप्त सूचना जारी कर दी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित समय-सीमा का ध्यान रखना चाहिए:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ट्रेड (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। JE (IT) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए कुछ विशेष शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं जिनका विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगा।
आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने की राह चार मुख्य चरणों से होकर गुजरती है:
1. CBT स्टेज 1: यह एक कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. CBT स्टेज 2: पहली परीक्षा पास करने वालों को तकनीकी और डोमेन-विशिष्ट प्रश्नों वाली दूसरी परीक्षा देनी होगी।
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: दोनों परीक्षाएं पास करने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
4. मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को एक विशेष चेतावनी और सलाह दी है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि उनके 10वीं के सर्टिफिकेट से मेल खाते हों। यदि इसमें कोई भिन्नता है तो आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसे सुधरवा लेना बेहतर होगा ताकि बाद में कोई समस्या न आए।