-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Badlapur Case Accused Akshay Shinde Fathers Demand For Medical Examination Of His Son
बदलापुर केस: आरोपी के पिता ने किया सनसनीखेज दावा, बेटे की मेडिकल जांच कराने की मांग
- Written By: किर्तेश ढोबले
आरोपी के पिता ने कहा कि मंगलवार को कुछ लोग हमारे घर आए, उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मारपीट की और हमारा सामान भी फेंक दिए। उन्होंने कहा आगे यह भी बताया कि हमारे घर में लोगों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने हमें एक भी शब्द बोलने नहीं दिया।

आरोपी के पिता ने बेटे की मेडिकल जांच कराने की मांग की (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
ठाणे: बदलापुर यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है। वहीं अदालत ने आरोपी के पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस बीच, आरोपी के पिता ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उनका बेटा निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। पिता के इस बयान के बाद इस मामले के अलग मोड़ लेने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। साथ ही उन्होंने अक्षय को दोबारा मेडिकल टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोबारा मेडिकल टेस्ट कराने से अक्षय के बेगुनाही साबित हो सकती है।
परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट
इससे पहले, आरोपी के पिता ने कहा कि मंगलवार को कुछ लोग हमारे घर आए, उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मारपीट की और हमारा सामान भी फेंक दिए। उन्होंने कहा आगे यह भी बताया कि हमारे घर में लोगों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने हमें एक भी शब्द बोलने नहीं दिया। उन्होंने हमसे कहा कि हम गांव में नहीं रह सकते क्योंकि वह (आरोपी) हमारा बेटा है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की गरिमा पर अमिट कलंक, बेटियों को स्कूल भेजना बंद कर दें
बेटे पर लगाए गए झूठें आरोप
आरोपी के माता ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि उनके बेटे के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। आरोपी की मां ने दावा किया, ‘‘ हमारा बेटा पिछले 15 दिन से काम कर रहा था। वह शौचालयों की सफाई आदि कार्यों के लिए सुबह 11 बजे के आसपास स्कूल जाता था इसके बाद वह इसी काम के लिए दूसरी जगह जाता था।”
आरोपी की मां ने कहा कि उन्हें 13 अगस्त को पता चला कि स्कूल में ऐसी घटना हुई है और उनके बेटे को 17 अगस्त को हिरासत में लिया गया। आरोपी की मां ने कहा,‘‘ स्कूल में काम करने वाली एक महिला ने मुझे घटना की जानकारी दी और यह भी बताया कि मेरे बेटे को पुलिस चौकी ले जाया गया है। मैं भी वहां गई तो देखा कि पुलिसकर्मी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने मेरे छोटे बेटे को भी मारा।”
यह भी पढ़ें:- बदलापुर की घटना के खिलाफ सड़क पर उतरी उद्धव की शिवसेना
आरोपी की मां ने बताया कि वह और उनके पति प्रतिदिन बदलापुर स्कूल में सफाई करने जाते थे। उन्होंने बताया, ‘‘ हम रोजाना शाम 5.30 बजे सफाई के लिए स्कूल जाते थे और रात 8.30 बजे के आसपास वापस आते थे।” उन्होंने कहा कि उसके बेटे को बचपन में कुछ मानसिक समस्या हुई थी और वह मानसिक तौर पर कमजोर था और इसके लिए उसका उपचार भी किया गया था।
26 अगस्त तक पुलिस हिरासत
जानकारी के लिए बता दें कि ठाणे जिले में बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में चार साल की दो बच्चियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जहां स्थानीय अदालत ने बुधवार को आरोपी की पुलिस हिरासत की अवधि 26 अगस्त तक बढ़ा दी। पिछले सप्ताह जिस स्कूल में यह घटना हुई थी, आरोपी उसमें सहायक के रूप में कार्यरत था। उसे बुधवार को सुबह पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के कल्याण में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
यह भी पढ़ें:- ‘क्या FIR दर्ज कराने के लिए करने पड़ेंगे आंदोलन’, बदलापुर की घटना पर राहुल गांधी का तीखा बयान
हिंसा के सिलसिले में 72 लोग गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल की घटना के खिलाफ व्यापक पैमाने पर प्रदर्शनों के मद्देनजर बुधवार को शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और ज्यादातर स्कूल बंद रहे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव की घटनाओं में कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Badlapur case accused akshay shinde fathers demand for medical examination of his son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














