- Hindi News »
- Special Coverage »
- Badlapur School Minor Abuse Case
महाराष्ट्र की गरिमा पर अमिट कलंक, बेटियों को स्कूल भेजना बंद कर दें
महाराष्ट्र की गरिमा पर अमिट कलंक है बदलापुर की घिनौनी वारदात। 4 वर्षीय मासूम छात्राओं पर क्या गुजरी होगी जब उस नराधम ने उनके साथ अश्लील हरकत की होगी। महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहां हम बड़ी-बड़ी बातें करते हैं वहां इस तरह की वारदात हो जाती है।
- Written By: मृणाल पाठक

(डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र की गरिमा पर अमिट कलंक है बदलापुर की घिनौनी वारदात। इस वारदात के बारे में सिर्फ मन में विचार भी आ जाए तो शरीर के रोएं-रोएं कांप उठते हैं। सोचिये, उन दोनों 4 वर्षीय मासूम छात्राओं पर क्या गुजरी होगी जब उस नराधम ने उनके साथ अश्लील हरकत की होगी। सचमुच, घोर कलयुग आ गया है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहां हम बड़ी-बड़ी बातें करते हैं वहां इस तरह की वारदात हो जाती है।
स्कूल प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी सब लीपापोती में लगे रहते हैं। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भी पालकों को 10-12 घंटे थाने में बिठाकर प्रताड़ित किया जाता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जिले की वारदात और वे भी इसलिए चुप हैं क्योंकि पूरा देश फिलहाल बंगाल की एक डॉक्टर बेटी के रेप-मर्डर के राजनीतिकरण की ‘बहती-गंगा’ में हाथ धो रहा है। कोई संवेदनशीलता नहीं, कोई गंभीरता नहीं।
बेटी कोलकाता की हो या बदलापुर की, भारत की किसी भी बेटी के साथ यदि ऐसा होता है तो उसको किसी को भी राजनीति के चश्मे से नहीं देखना चाहिये। लेकिन सत्तारूढ़ दल की कोई जिम्मेदारी है या नहीं। मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल क्या सिर्फ कैबिनेट की बैठक करने के लिए बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
यह भी पढ़ें- मोबाईल की जानलेवा लत, समाज को होना होगा संवेदनशील
ऐसे समय जब सरकारी तंत्र फेल हो ही गये हैं और सरकार भी नाकाम साबित होती जा रही है तब फैसला माता-पिता को ही लेना होगा। बेटी-बचाओ, ‘बेटी पढ़ाओ’ जैसी घोषणाएं सिर्फ और सिर्फ दिखावा हो गई हैं। अब हर घर-परिवार को यह तय करना चाहिये कि बेटियों को पढ़ाने की जरूरत ही नहीं है। वर्तमान माहौल को देखते हुए तो ऐसा लगता है कि बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
पहले तो बेटी को कोख में ही मारने की कोशिश होती है। गलती से पैदा हो भी गई तो अक्षय शिंदे जैसे दरिंदे उस पर स्कूल में अत्याचार करते हैं। यहां भी बच गई तो कोलकाता की बेटी जैसा कॉलेज में रेप और मर्डर हो जाता है। वहां भी बच गई और गलती से पढ़-लिखकर कुछ बन गई और ससुराल चली गई तो वहां दहेज के लिए मार दिया जाता है।
आदि काल से महिला की सुरक्षा पर सिर्फ बातें ही हो रही है। कहने को तो राष्ट्र और महाराष्ट्र चांद पर जाने की बात करता है और सूरज की दहलीज को छूने का दंभ भरता है। बस जो नहीं कर सकता, वह है बेटियों की सुरक्षा। छोड़ो-हटाओ… बेटियों को पढ़ाने ही मत भेजो। कम से कम बदलापुर की दोनों मासूम बेटियों को जो जीवन भर का दर्द मिला है, उससे बाकी बच्चियां तो बच जाएंगी।
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Badlapur school minor abuse case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMप्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














