- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambernath Panel 23 Corporators Development Plan
नवनिर्वाचित नगरसेवकों का संकल्प: वार्ड को समस्या-मुक्त, सुंदर और स्वच्छ बनाना मुख्य लक्ष्य
Ambernath Corporator News: अंबरनाथ नगरपालिका के पैनल 23 के नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और समस्या-मुक्त बनाने के लिए आपला दवाखाना और सीसीटीवी जैसे विकास कार्यों की योजना बनाई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

अंबरनाथ विकास योजना, Ambernath corporator- (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ambernath Municipal News:अंबरनाथ नपा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 23 के मतदाताओं ने इस बार दोनों नए चेहरों को चुना है। पैनल पद्धति से हुए चुनाव में पैनल ‘अ’ से भाजपा के मनेष गुंजाल तथा ‘ब’ से शिंदे शिवसेना की पल्लवी संदीप लकड़े विजयी हुई हैं। दोनों ही पहली बार नगरसेवक बने हैं।
पल्लवी लकड़े के पति संदीप लकड़े पहले दो बार मनसे के टिकट पर नगरसेवक रह चुके हैं। नपा के आम चुनाव घोषित होने के बाद संदीप लकड़े ने मनसे से नाता तोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश किया था। उन्होंने स्वयं चुनाव न लड़ते हुए अपनी धर्मपत्नी पल्लवी लकड़े को टिकट दिलाया और जीत भी सुनिश्चित की। उनके मजबूत जनसंपर्क का लाभ पल्लवी लकड़े को मिला।
समस्या-मुक्त बनाने का संकल्प
इसी प्रकार भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले मनेष गुंजाल को भी वार्ड की जनता का समर्थन मिला। उन्होंने शिवसेना उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की। गुंजाल बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं और संगठन में शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Thane News: सीमित आय, बड़ा खर्च! MBMC का बजट 3,000 करोड़ की दहलीज पर?
Mumbai News: लाडली से तिजोरी की हालत पतली, बवाल के बाद नाईक का यू-टर्न
‘पांग मराठीचे’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया, मराठी भाषा गौरव दिवस पर कवि जितेंद्र लाड का प्रभावी काव्यपाठ
दोनों नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने पैनल 23 को बेहतर और समस्या-मुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। वार्ड में स्थित पांच समाज मंदिरों का अधिक प्रभावी उपयोग करते हुए वहां सांस्कृतिक, शैक्षिक, सामाजिक और प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू कराने की योजना है, ताकि ये परिसर सामाजिक गतिविधियों के केंद्र बन सकें।
अंबरनाथ नगरपालिका-पैनल क्रमांक 23
वार्ड में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के बीच संतुलन स्थापित कर नागरिकों की अपेक्षाएं पूरी करने का भी दोनों जनप्रतिनिधियों ने दृढ़ निश्चय जताया है। इस प्रभाग में मराठी भाषी मतदाताओं का वर्चस्व है, जबकि गुजराती, राजस्थानी, हिंदी और दक्षिण भारतीय मतदाता भी बड़ी संख्या में निवास करते हैं। नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने आगामी पांच वर्षों के विकास कार्यों का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। प्रभाग में बड़ी संख्या में घरों और इमारतों के साथ बजरंग बली का हनुमान मंदिर भी प्रमुख आस्था केंद्र है।
ये भी पढ़े: मुंबई पुलिस को 1290 नई गाड़ियां, सीएम फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस स्टेशनों को मिलेंगी स्कॉर्पियो और बाइक
प्रमुख प्रस्तावित कार्य
- जागरूक गली व आईटीआई कॉलोनी के बगीचों का अत्याधुनिक सुशोभीकरण
- हनुमान मंदिर भवन में वाचनालय की स्थापना
- बच्चों के लिए खेल सुविधा विकसित करना
- पूरे पैनल क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाना
- पानी की समस्या का स्थायी समाधान
- वार्ड में ‘आपला दवाखाना’ शुरू कराना
- महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर मार्गदर्शन शिविर
- अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के पूर्व व पश्चिम हिस्से में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय निर्माण
- 38 महिला स्वयं सहायता समूहों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना
- स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए अलग निगरानी प्रणाली लागू करना
- नगरसेवकों का कहना है कि नागरिक भागीदारी, स्वच्छता अभियान और तकनीक के उपयोग से पैनल 23 को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।
Ambernath panel 23 corporators development plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका
Feb 27, 2026 | 10:09 PMजानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
Feb 27, 2026 | 10:08 PMचेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Feb 27, 2026 | 10:07 PM‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
Feb 27, 2026 | 10:03 PMIPL 2026 की शुरुआत में होगी देरी, अब 26 मार्च की जगह इस दिन होगा टूर्नामेंट का आगाज
Feb 27, 2026 | 10:00 PMThane News: सीमित आय, बड़ा खर्च! MBMC का बजट 3,000 करोड़ की दहलीज पर?
Feb 27, 2026 | 09:59 PMजेल से वापसी के बाद राजपाल यादव का दमदार कमबैक, अक्षय संग ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर दिखा पुराना अंदाज
Feb 27, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM












