- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambernath And Badlapur Fire Brigade Will Include State Of The Art Fire Brigade
अंबरनाथ और बदलापुर दमकल बेड़े में शामिल होगी अत्याधुनिक गाड़िया
- Written By: कमर.काजी

File Photo
अंबरनाथ : बदलापुर (Badlapur) और अंबरनाथ (Ambernath) शहर में सेंकडों ऊंची-ऊंची बिल्डिंगे बन चुकी है वही अनेक स्थानों पर नई बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन ऊंची इमारतों (High-Rise Buildings) की अग्नि सुरक्षा (Fire Protection) की व्यवस्था अभी तक इन शहरों में नहीं है। इसलिए दोनों नगर पालिकाओं (Municipalities) ने मिलकर किसी अनहोनी से निपटने के लिए एक अग्निशमन वाहन (Fire Fighting Vehicles) खरीदने का फैसला लिया था। लेकिन अंबरनाथ नगर पालिका की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण वाहन खरीदने की प्रक्रिया में देरी हुई है। लेकिन अब जिला नियोजन समिति द्वारा अंबरनाथ नगर पालिका को 4.5 करोड़ रुपए की राशि दमकल विभाग के लिए स्वीकृत की गई है। इसलिए दोनों नगर पालिकाओं की ओर से करीब 17 करोड़ का फंड देकर जल्द ही वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि अंबरनाथ और बदलापुर दोनों एमएमआरडीए क्षेत्र के अंतर्गत आते है और दोनों ही नगरपालिकाओं का ‘ए’ श्रेणी में समावेश है और यह दोनों शहर तेजी से विकसित हो रहे है। ठाणे, डोंबिवली और कल्याण के बाद अब इन दोनों शहरों में मध्यम वर्ग को ठाणे, कल्याण और डोंबिवली की तुलना में किफायती दरों में मकान उपलब्ध हो जाते है। नतीजतन दोनों शहरों में पहले सात मंजिल की ही बिल्डिंगे बनती थी पर अब शहर में 22 मंजिला इमारते बनने लगी है हालांकि दोनों नगर पालिकाओं के पास ऊंची इमारतों में कोई हादसा होने पर अग्नि सुरक्षा के लिए कोई आधुनिक व ऊंची सीढ़ी वाला वाहन और सक्षम प्रणाली नहीं है। इसलिए यहां तक कि बिल्डरों को भी अग्नि अनापत्ति लाइसेंस प्राप्त करने के लिए मुंबई मुख्यालय में जाना पड़ता है। इसलिए ऊंची इमारतों की अग्नि सुरक्षा और बिल्डरों की असुविधा को देखते हुए, दोनों नगर पालिकाओं ने संयुक्त रूप से 2020 में एक अग्निशमन वाहन खरीदने का निर्णय लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर एमआईडीसी में केमिकल कचरा नालों में, Ulhas River Pollution से बढ़ा संकट
टाटा पावर की एंट्री से चमकेगा बदलापुर! 400 मेगावाट का बनेगा स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें पूरा प्लान
स्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह
आपत्तिजनक धार्मिक बयान से बदलापुर में तनाव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा बवाल
4 करोड़ की निधि मंजूर
नगर पालिका के तत्कालीन जनप्रतिनिधियों और अधिकारी वर्ग ने अत्याधुनिक और 70 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लैडर वाले वाहन की खरीद का निर्णय लिया था। इसको खरीदने में आने वाले अपने हिस्से की राशि का प्रबंध बदलापुर नगर पालिका ने तो शुरू में ही कर लिया था। लेकिन अंबरनाथ नगर पालिका के पास अग्निशमन वाहनों की खरीद के लिए पर्याप्त निधि नहीं थी। नतीजतन पिछले तीन वर्षों से दमकल वाहन की खरीद की प्रक्रिया लटकी हुई थी। अंबरनाथ नगर पालिका ने अपने हिस्से के 3 करोड़ रुपए दोनों नगर पालिका के जॉइंट एकाउंट में जमा किए थे और शेष राशि की मांग जिला अधिकारी से की थी, लंबे अंतराल के बाद जिला नियोजन समिति ने अंबरनाथ नगर पालिका को साढ़े 4 करोड़ की निधि मंजूर की है। जिससे अब दमकल विभाग को जल्द ही नई अग्निशमन गाड़ी मिलने वाली है।
निधि मिलते ही वाहन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू
इस संदर्भ में अंबरनाथ नगर पालिका के मुख्याधिकारी डॉ. प्रशांत रसाल ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि निधि मिलते ही वाहन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक और 70 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लैडर वाले वाहन की कीमत और जर्मनी से मंगाने का ट्रांसपोर्ट का खर्च इस तरह एक वाहन को खरिदने के लिए उसकी कीमत लगभग 16 करोड़ 65 लाख 79 हजार रूपए है। डॉ. रसाल ने उम्मीद जताई कि पैसे जमा होते ही उसके एक-दो महीने के भीतर वह अंतररष्ट्रीय स्तर की गाड़ी अंबरनाथ और बदलापुर में दमकल के बेड़े में शामिल हो जाएगी।
Ambernath and badlapur fire brigade will include state of the art fire brigade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMमुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 09:46 AMममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
May 06, 2026 | 09:38 AMSambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
May 06, 2026 | 09:35 AMSambhajinagar Link Line: संभाजीनगर में अब नहीं होगी बिजली कटौती; 26 करोड़ का ‘लिंक लाइन’ प्रोजेक्ट जल्द होगा
May 06, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














