Badlapur में आज होगी वोटिंग: 10,543 रिपीट वोटर, पुलिस की सख्त निगरानी

Maharashtra Nikay Chunav: कुलगांव-बदलापुर नगर पालिका चुनाव में आज मतदान होगा। 2.25 लाख मतदाताओं के लिए 241 पोलिंग स्टेशन तैयार, कड़ी सुरक्षा के बीच 1,495 कर्मचारी मतदान प्रक्रिया संभालेंगे।
Kulgaon Badlapur Nagar Parishad
कुलगांव-बदलापुर नगर पालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra News In Hindi: एक दशक के बाद कुलगांव-बदलापुर नगर पालिका के लिए आज, मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर नपा प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव प्रक्रिया के लिए 1,495 अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

करीब एक हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने की जिम्मेदारी है। नपा अध्यक्ष तथा 49 नगरसेवकों को चुनेगी जनता। पिछले एक महीने में शहर में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हिंसा की कई घटनाओं को देखते हुए, पुलिस सिस्टम के सामने व्वोटिंग को शांति से कराने की चुनौती होगी।

कुलगांव-बदलापुर नगर पालिका में मंगलवार को होने वाली वोटिंग के लिए शहर में कुल 2 लाख 25 हजार 355 वोटर रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 1 लाख 7 हजार 686 महिला वोटर और 1 लाख 17 हजार 653 पुरुष वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इनमें से 10 हजार 543 रिपीट बोटर रजिस्टर्ड हैं। रिपीट वोटर किसी भी एक जगह पर वोट दे सकेंगे। नपा क्षेत्र में में कुल 241 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और इन पोलिंग स्टेशनों पर कुल 306 ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। इस साल पहली बार पैनल पद्धति और नपा अध्यक्ष का चुनाव सीधे मतदाताओं के माध्यम से होगा। मतदाता को 3 वोट डालने होंगे। पोलिंग स्टेशनों के लिए 1,495 कर्मचारियों को अपॉइंट किया गया है।

राज्य आरक्षित पुलिस बल की 2 कंपनी रहेगी तैनात

उल्हासनगर परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर नगर पालिकाओं के चुनाव के दौरान कानून-व्यदस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी अपने वरिष्ठ के मार्गदर्शन में पूरी कर ली है। अंबरनाथ नगर पालिका के चुनाव स्थगित हो गए है।

इसलिए मंगलवार को होने वाले कुलगांव बदलापुर नगर पालिका चुनावों के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इसके लिए राज्य आरक्षित पुलिस बल की दो कंपनी, दो अधिकारी, 50 कर्मचारी, 550 पुलिसकमी, 60 उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी, 3 असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर, 10 सहायक निरीक्षक, 45 सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर, 250 होमगार्ड, 21 पेट्रोल मोबाइल कमी और शहर के 32 संवेदनशील स्थानों पर एक अधिकारी और 5 कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com