- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Akkalkot Woman Suicide With Son Family Harassment Case
महिला ने 2 साल के बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज
- Written By: आंचल लोखंडे
Akkalkot Suicide Case: सोलापुर जिले के अक्कलकोट तालुका के मैनदारगी गांव में एक शादीशुदा महिला ने अपने दो साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

Akkalkot suicide (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Solapur Crime News: सोलापुर जिले के अक्कलकोट तालुका के मैनदारगी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर एक शादीशुदा महिला ने अपने दो साल के बच्चे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मैनदारगी में हुई। इस घटना के बाद, मृतक महिला की मां ने ससुराल वालों पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
भाग्यश्री सिद्दप्पा कट्टिमनी (उम्र 30, निवासी मैनदारगी) ने मंगलवार दोपहर अपने बेटे शिवराज सिद्दप्पा कट्टिमनी (उम्र 2) के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके रिश्तेदारों ने तुरंत उसकी मां को बताया कि भाग्यश्री ने आत्महत्या कर ली है। सबसे पहले शिवराज की बॉडी मिली लड़की के सुसाइड की जानकारी मिलने पर भाग्यश्री की मां कलवा बसप्पा पुजारी (निवासी भोसगा पुजारी, ताल. अफजलपुर, जिला कलबुर्गी, कर्नाटक) अपने रिश्तेदारों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।
ससुराल की प्रताड़ना बनी मौत की वजह?
गांववालों और पुलिस की मदद से सबसे पहले दो साल के शिवराज की बॉडी कुएं से बाहर निकाली गई। फिर उसे अक्कलकोट रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके मौत की पुष्टी की। इसी बीच, जब भाग्यश्री की तलाश चल रही थी, तो उसकी बॉडी कुएं में पानी पर तैरती हुई मिली।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: मानसून से पहले BMC का महाअभियान, 5 महीनों में 32 लाख घरों की जांच, हजारों डेंगू-मलेरिया के लार्वा नष्ट
संभाजीनगर: MP लॉ कॉलेज और फाइंडेबिलिटी साइंसेज के बीच करार; शुरू होगा देश का पहला समर्पित लीगल AI कोर्स
महाराष्ट्र मांसाहारी हैं; बकरीद की कुर्बानी पर चल रहें विवाद पर संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ये भी पढ़े: वर्धा जिला में न्यायाधीश के नाम पर बना फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट, वकीलों को भेजे मैसेज; अज्ञात पर केस दर्ज
पुलिस ने बॉडी निकालकर रूरल हॉस्पिटल भेज दी। वहां, मेडिकल ऑफिसर्स ने भी मौत की पुष्टी की। परिवार में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। मृतक भाग्यश्री की मां के बयान में आरोप लगाया गया है कि बेटी को उसके ससुराल वाले बार-बार परेशान कर रहे थे।
ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों में टिपाव्वा कट्टिमनी, शरणप्पा कट्टिमनी, सिद्दप्पा कट्टिमनी, समर्थ कट्टिमनी, नागनाथ कट्टिमनी, गगावा पुजारी और यलप्पा कट्टिमनी शामिल हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सास, ससुर, पति, दो देवर, ननद और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में अक्कलकोट साउथ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और फौजदार अमोल माने द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
Solapur akkalkot woman suicide with son family harassment case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला ने 2 साल के बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज
May 28, 2026 | 03:58 PMमुंबई: मानसून से पहले BMC का महाअभियान, 5 महीनों में 32 लाख घरों की जांच, हजारों डेंगू-मलेरिया के लार्वा नष्ट
May 28, 2026 | 03:56 PMBashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
May 28, 2026 | 03:37 PMMP News: ‘सूचियों में हेरफेर…’, दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ECI और SIR पर भी उठाए गंभीर सवाल
May 28, 2026 | 03:30 PMकेन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग: 16 छात्राओं की मौत, 70 से अधिक घायल; राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
May 28, 2026 | 03:29 PMसंभाजीनगर: MP लॉ कॉलेज और फाइंडेबिलिटी साइंसेज के बीच करार; शुरू होगा देश का पहला समर्पित लीगल AI कोर्स
May 28, 2026 | 03:25 PMमहाराष्ट्र मांसाहारी हैं; बकरीद की कुर्बानी पर चल रहें विवाद पर संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
May 28, 2026 | 03:22 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM











