महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

Devendra Fadnavis Meets PM Modi: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की खींचतान के बीच CM देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
Devendra Fadnavis Meets PM Modi In Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis Meets PM Modi In Delhi: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से मुलाकात की थी। पीएम मोदी और फडणवीस की बैठक के बाद राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

महायुति में चुनावी खींचतान के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सीएम फडणवीस ने पीएम मोदी को महाराष्ट्र के कई कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।

PMO ने दी मुलाकात की जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद बताया महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिला। इसके साथ ही महाराष्ट्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।

PM मोदी से मुलाकात पर क्या बाले CM फडणवीस?

CM देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज नई दिल्ली में हमारे नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मैंने उन्हें महाराष्ट्र के कई कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।

हालांकि, एक तरफ जहां सीएम फडणवीस इस मुलाकात में महाराष्ट्र के विकास कार्यों और प्रोजेक्ट्स पर चर्चा बता रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों और सहकारी चीनी उद्योग को लेकर भी केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत की बात कही जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

विधान परिषद चुनाव का फॉर्मूला

सूत्रों का दावा है कि अमित शाह द्वारा तय किए गए नए फॉर्मूले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बैकफुट पर आना पड़ा है। विधान परिषद चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़े भाई की भूमिका में उभरकर सामने आई है।

दिल्ली में हुए समझौते के बाद महायुति के बीच सीटों का समीकरण तय हो गया है। इस फॉर्मूले के तहत कुल 17 सीटों में से बीजेपी सबसे ज्यादा 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में 4 सीटें गई हैं और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 2 सीटें मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com