वर्धा जिला में न्यायाधीश के नाम पर बना फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट, वकीलों को भेजे मैसेज; अज्ञात पर केस दर्ज

Wardha Cyber Crime: वर्धा में प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम से फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर वकीलों को संदेश भेजने का मामला आया सामने। साइबर सेल ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
A fake WhatsApp account was created using the name of Wardha's Principal District Judge to message lawyers. Wardha Police Cyber Cell has registered a case and launched a probe.
फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha District Judge Fake WhatsApp Account: वर्धा जिले में न्यायपालिका से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम से फर्जी व्हॉट्सऐप अकाउंट बनाकर कुछ वकीलों को संदेश भेजे। मामला सामने आते ही न्यायालय परिसर और वकील समुदाय में हलचल मच गई। शहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात हैकर ने प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम से फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट तैयार किया था।

इसी अकाउंट के माध्यम से कुछ वकीलों से संपर्क कर बातचीत किए जाने की जानकारी सामने आई। जब कुछ वकीलों को इस पर संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी अन्य न्यायाधीशों को दी।

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित वकीलों से मिले संदेशों के स्क्रीनशॉट मंगवाए गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश का इस प्रकार का कोई वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है और न ही उनकी ओर से किसी वकील को कोई संदेश भेजा गया था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस का साइबर सेल भी सक्रिय

इस प्रकरण में वर्धा जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रभारी प्रबंधक मंगेश आस्वले की शिकायत पर शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस का साइबर सेल भी सक्रिय हो गया है और फर्जी अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com