- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena Symbol Dispute Supreme Court To Hear Uddhav Thackeray Plea In August Maharashtra Nikay Chunav
SC अगस्त में शिवसेना पर सुनाएगा फैसला, ठाकरे ने निकाय चुनाव के लिए मांगा समय
शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट अगस्त में फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो साल बाद फैसला सुनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
- Written By: सोनाली चावरे

शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद (pic credit; social media)
मुंबई: शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में तारीख पर तारीख का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। इस मामले में उद्धव की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) की ओर से मांग की गई है कि अदालत का फैसला आने तक शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त किया जाए ताकि मुंबई महानगर पालिका सहित अन्य स्थानीय निकाय के चुनावों में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी को भी पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ व चुनाव चिन्ह धनुष बाण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिल सके।
मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत और जयमाल्या बागची की अदालत में सुनवाई के दौरान ज्यादा कुछ नहीं हुआ। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए राहत की बात ये रही कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जल्द खत्म करने के संकेत दिए हैं। और इस पर अगस्त महीने से सुनवाई करनी की तैयारी दर्शाई है।
शिवसेना में हुई थी ऐतिहासिक बगावत
सम्बंधित ख़बरें
अगर चुन कर आए हैं तो काम करें! बंगाल में सुवेंदु के अधिकार पर बरसे राकांपा(SP) नेता क्लाइड क्रास्टो
महाराष्ट्र में हर 5 मिनट में एक अप्राकृतिक मौत; NCRB की रिपोर्ट पर जयंत पाटिल का सरकार पर कड़ा प्रहार
विदर्भ में किसान आत्महत्याएं रोकने के लिए नितिन नितिन गडकरी ने बताया उपाय, जाने क्या है उनका अगला प्लान?
सत्ता की मलाई के लिए फिर बेवफाई, शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पूछा, कब तक बैसाखियों के सहारे चलेगी कांग्रेस?
जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में ऐतिहासिक बगावत हुई थी। उसके बाद पहले चुनाव आयोग एवं बाद में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पार्टी का नाम एवं चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे को दे दिया था। यूबीटी ने इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। लगभग दो साल बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
यूबीटी आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले यह चुनाव चिन्ह हासिल करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए, यूबीटी के वकीलों ने लंबित याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। उद्धव ठाकरे ने याचिका के माध्यम से शिवसेना नाम, चुनाव चिन्ह धनुष-बाण और बाघ वाले भगवा झंडे के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने एनसीपी मामले में अजीत पवार गुट को सशर्त इस चिन्ह के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। हमने भी मांग की है कि हमें भी ऐसी अनुमति दी जाए।
शिंदे की शिवसेना ने किया विरोध
सोमवार को कुछ मिनट हुई सुनवाई के दौरान शिंदे की शिवसेना के वकीलों ने यूबीटी की मांग का विरोध करते हुए कहा कि बीते दो वर्षों में यूबीटी की ओर से कोई गतिविधि नहीं की गई थी और अब अचानक ये मांग की जा रही है। इस पर कोर्ट ने कहा कि लगभग दो वर्षों यह मामला विचाराधीन है, लेकिन अब इस पर निर्णय लिया जाना चाहिए।
वरिष्ठ वकील एडवोकेट सिद्धार्थ शिंदे ने कहा कि चुनाव चिन्ह संबंधी याचिका पर सुनवाई जल्द ही पूरी हो जाएगी और परिणाम सितंबर-अक्टूबर तक आ जाएंगे। राज्य में अक्टूबर के आसपास स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। परिणाम उससे पहले आने की संभावना है। इस सुनवाई के दौरान यूबीटी की ओर से रोहित शर्मा व कपिल सिब्बल ने बहस की तो वहीं शिंदे गुट की ओर से मुकुल रोहतगी और नीरज किशन कौल ने बहस की।न्या. सूर्यकांत ने यूबीटी के वकील से कहा कि अब हमें मामला खत्म करना है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि वह अपना कार्यक्रम देखकर सुनवाई की अगली तारीख की घोषणा करेंगे।
चुनाव आयोग को अधिकार नहीं
उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि वे अगस्त में फैसला सुनाने वाले हैं, तो यह निश्चित रूप से एक संतोषजनक बात होगी। इस चोरी के मामले में न्याय होगा। सुप्रीम कोर्ट हमारी आखिरी उम्मीद है। हमारा चुनाव चिन्ह चोरी हो गया है। चुनाव आयोग को चुनाव चिन्ह देने का अधिकार हो सकता है। लेकिन, उन्हें पार्टी का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। यह चुनाव आयोग का अधिकार नहीं है। हम कभी स्वीकार नहीं कर सकते कि वे एक का नाम छीनकर दूसरे को दे दें।
Shiv sena symbol dispute supreme court to hear uddhav thackeray plea in august maharashtra nikay chunav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस ने रोका शख्स, चालान नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल चलाने की ली ट्रेनिंग
May 10, 2026 | 06:06 PMढोंगी अशोक खरात के साथ 4 मंत्री, नाना पटोले के दावे से गरमाई राज्य की राजनीति
May 10, 2026 | 05:59 PMThalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
May 10, 2026 | 05:53 PMCSK vs LSG: जोश इंग्लिश की तूफानी पारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके के सामने रखा 204 रनों का टारगेट
May 10, 2026 | 05:46 PM…तो कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें 2009 का पुराना किस्सा
May 10, 2026 | 05:45 PMथलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
May 10, 2026 | 05:41 PMनासिक में तीन तलाक का मामला, गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज
May 10, 2026 | 05:40 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM














