- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dream Big With Open Eyes Dr Pragya Gaud Iimc Amravati
खुली आंखों से सपने देखकर उन्हें पूरा करने की ज़िम्मेदारी लें, उपकुलपति प्रज्ञा गौड़ का प्रतिपादन
Pragya Paliwal Gaud: आईआईएमसी की उपकुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने अमरावती में विद्यार्थियों से खुली आँखों से सपने देखने और उन्हें पूरा करने की ज़िम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Pragya Paliwal Gaud (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati News: कॉलेज जीवन हर व्यक्ति के जीवन में एक बार आता है। कॉलेज लाइफ में सीखी गई हर बात जीवन के हर मोड़ पर हमारे साथ रहती है। इसलिए बड़े सपने देखें, खुली आँखों से सपने देखें और उन्हें पूरा करने की ज़िम्मेदारी लें तथा एक उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें, यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) की उपकुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
भारतीय जन संचार संस्थान की उपकुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने बुधवार, 21 जनवरी को अमरावती परिसर का दौरा किया। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात उन्होंने बडनेरा स्थित निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा, विशेष कार्य अधिकारी डॉ. मनोज सोनोने, डॉ. विनोद निताले, डॉ. आदित्य मिश्रा, डॉ. प्रमोद गायकवाड़, जयंत सोनोने तथा रोहन तायडे उपस्थित थे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग
उपकुलपति डॉ. गौड़ ने कहा कि जनसंचार और पत्रकारिता की पढ़ाई करते समय इस क्षेत्र में हो रहे निरंतर बदलावों को अपनाना आवश्यक है। मीडिया सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। भविष्य में हर क्षेत्र में केवल दो वर्ग होंगे एक जो एआई तकनीक को जानते होंगे और दूसरे जो नहीं जानते होंगे। इसलिए विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों को समझते हुए अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना चाहिए और मीडिया क्षेत्र में अपना सशक्त योगदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जन संचार संस्थान ने हाल ही में इंडियन आर्मी, आईआईएम, आईआईटी और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
ये भी पढ़े: सोलापुर में क्रूजर-कंटेनर की टक्कर, दर्शन से लौट रहे यात्रियों पर टूटा कहर, 4 लोगों की मौत, 6 घायल
लैब जर्नल का उपकुलपति गौड़ के हाथों विमोचन
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित लैब जर्नल का उपकुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ के हाथों विमोचन किया गया। मराठी पत्रकारिता की छात्रा काजल घुटे द्वारा पेंसिल से बनाए गए स्केच को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और काजल घुटे की सराहना की। कार्यक्रम में मराठी, हिंदी और अंग्रेज़ी पत्रकारिता पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए राजेश जोलेकर, नूरुज्जमा शेख, भूषण मोहोकर, राजेश कुमार, अनंत नांदुरकर, मंदा पवार और नंदा तुप्पट सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया।
Dream big with open eyes dr pragya gaud iimc amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लारिजानी की हत्या पर भड़के मोजतबा खामेनेई, कहा – खून की एक-एक बूंद की कीमत चुकानी होगी
Mar 18, 2026 | 11:55 PMपाकिस्तान का बड़ा फैसला: भारतीय विमानों के लिए 24 अप्रैल तक बंद रहेगा हवाई क्षेत्र, बढ़ी पाबंदियां
Mar 18, 2026 | 11:30 PMकब है रामनवमी 2026? तिथि को लेकर कंफ्यूज़न? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Mar 18, 2026 | 11:30 PMचैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दनादन बरसेगा धन!
Mar 18, 2026 | 11:14 PMEid ul Fitr 2026: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद
Mar 18, 2026 | 11:00 PMChaitra Navratri में भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं?
Mar 18, 2026 | 10:59 PMHindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग
Mar 18, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














