- Hindi News »
- Maharashtra »
- Railway Minister Ashwini Vaishnav Makes A Big Announcement Neemuch Banswara Dahod Nandurbar Line Gets Approval
नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-नंदुरबार लाइन को मिली मंजूरी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Indian railway : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 380 किलोमीटर लंबी नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-नंदुरबार नई रेल लाइन के लिए फाइनल सर्वेक्षण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की मंजूरी दी है।
- Written By: पूजा सिंह

अश्विनी वैष्णव (सौ.सोशल मीडिया)
Indian railway : रेल मंत्रालय देश के दूर दराज के गांवों में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में रेल मंत्रालय ने एक और अहम कदम उठाते हुए आदिवासी बहुल इलाके को बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 380 किलोमीटर लंबी नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-नंदुरबार नई रेल लाइन के लिए फाइनल सर्वेक्षण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की मंजूरी दी है।
इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आदिवासी बहुल बांसवाड़ा की स्वाभाविक कनेक्टिविटी दाहोद के साथ है। इसलिए डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम प्रोजेक्ट के साथ नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया की इस लाइन से दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेनों को आदिवासी बहुल बांसवाड़ा से होकर जाने के लिए नया रूट उपलब्ध हो जाएगाा। यह रूट ताप्ती सेक्शन से मुंबई-दिल्ली मेन रूट को दाहोद से जोड़ने वाला सबसे छोटा रूट होगा।
6 शहरों को मिलेगा लाभ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि, इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 6 शहरों को लाभ होगा। 50 हजार से अधिक की आबादी होने के कारण शहादा शहर को भी सर्वेक्षण के में शामिल किया जा रहा है। राजस्थान का बांसवाड़ा जिला पहाड़ी क्षेत्र और खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन अभी भारतीय रेल से जुड़ा नहीं है। इस क्षेत्र में मैंगनीज अयस्क, डोलोमाइट, चूना पत्थर, सोना, तांबा, क्वार्टजाइट जैसे खनिज से भरपूर है। इससे क्षेत्र से माल भेजने के अच्छे मौके बनेंगे, जिसे नीमच, बांसवाड़ा और दाहोद के छोटे रास्तों से लाया-लिया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
‘धर्म के नाम पर खुले में कत्ल बर्दाश्त नहीं’, बकरीद को लेकर किरीट सोमैया ने मुंबई मेयर को लिखा पत्र
रेलवे का बड़ा फैसला: नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन अब स्थायी रूप से होगी नियमित, नासिक और इगतपुरी में भी ठहराव
मध्य रेल का मेगा ब्लॉक: इगतपुरी-कसारा सेक्शन में 17 से 22 मई तक असर, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा अफवाओं का दौर, मुंबई एयरपोर्ट के बाद अब रेलवे को उड़ाने की मिली धमकी
राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
वहीं, दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार एक पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्र में स्थित है। यह ताप्ती रेल खंड से दाहोद में उच्च घनत्व नेटवर्क यानी मुंबई-नई दिल्ली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला छोटा मार्ग होगा। यह मार्ग विकास की मुख्यधारा से वंचित लोगों का भी उत्थान करेगा और उन्हें रेल के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा। इस नए रेल मार्ग से राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
Railway minister ashwini vaishnav makes a big announcement neemuch banswara dahod nandurbar line gets approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














