-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Ruckus Over Calling Ram Vilas Paswan Bechara Party Mlas Surround Rjd
बिहार में बड़ा बवाल…रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर हंगामा, पार्टी विधायकों ने राजद को घेरा
- Written By: रंजन कुमार
Bihar Vidhansabha News : लोक जनशक्ति (आर) के विधायक आज बिहार विधानसभा के बाहर राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पार्टी के संस्थापक नेता राम विलास पासवान के अपमान का आरोप लगाया है।

राजद विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन करते विधायक। इमेज-सोशल मीडिया
Bihar Vidhansabha Today News : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का 10वां दिन हंगामे और सियासी टकराव की भेंट चढ़ गया। आज सदन में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने दिवंगत दलित नेता और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान को बेचारा कह दिया। इस शब्द को लेकर सत्ता पक्ष और विशेषकर चिराग पासवान की पार्टी के विधायकों ने मोर्चा खोल दिया। इसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
हंगामे की चिंगारी तब सुलगी, जब लोजपा (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने भाई वीरेंद्र की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान ने 50 साल तक सक्रिय राजनीति की और छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। उन्हें बेचारा कहना न केवल उनका, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। लोजपा विधायकों ने सदन के भीतर राम विलास पासवान जिंदाबाद के नारे लगाए और पोस्टरों के जरिए उन्हें देश का दूसरा अंबेडकर बताया।
विरोध में तेजस्वी यादव का फूंका था पुतला
विवाद की जड़ें पिछले दिनों राजद विधायक सर्वजीत की एक टिप्पणी से जुड़ी हैं, जिसमें उन्होंने रामविलास पासवान के लिए इसी शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके विरोध में रविवार को लोजपा कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का पुतला भी फूंका था।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
#WATCH | Patna, Bihar: LJP-Ram Vilas MLAs stage a protest over the remarks against late Ram Vilas Paswan made by the RJD leader. pic.twitter.com/t5RBhtJRLK — ANI (@ANI) February 16, 2026
बेचारा शब्द अपमानजनक नहीं
दूसरी ओर भाई वीरेंद्र ने अपनी सफाई में कहा कि बेचारा शब्द अपमानजनक नहीं है और सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तिल का ताड़ बना रही है। राजद नेताओं का तर्क था कि किसी को सहानुभूति वश बेचारा कहना दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक नहीं हो सकता। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है।
#WATCH | Patna, Bihar: LJP-Ram Vilas MLA, Murari Prasad Gautam says, “The RJD members and their leaders have never had a vision or a plan for Bihar… Ram Vilas never needed anyone… They should definitely apologise for this…” https://t.co/xmdHgNfrwz pic.twitter.com/mDHgCVvhun — ANI (@ANI) February 16, 2026
यह भी पढ़ें : ‘पिता ने मुस्लिम CM के लिए पार्टी कुर्बान कर दी, फिर भी…’, चिराग पासवान ने RJD का अतीत याद दिलाया
आरक्षण के मुद्दे पर आर-पार
सदन के बाहर भी सियासी पारा चढ़ा रहा। राजद विधायकों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नीतीश सरकार को आरक्षण विरोधी करार दिया। विपक्ष की मुख्य मांग 85 फीसदी आरक्षण को तत्काल लागू करने की थी। आरक्षण देना होगा और सरकार जवाब दो के नारों के बीच विपक्षी सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे सामाजिक न्याय के मुद्दे पर झुकने वाले नहीं हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि बिहार की राजनीति में अब महापुरुषों के सम्मान और आरक्षण का मुद्दा आने वाले दिनों में और गरमाएगा।
Ruckus over calling ram vilas paswan bechara party mlas surround rjd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीरो फेटेलिटी अभियान: छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,363 वाहन चालकों का कटा चालान
Jul 09, 2026 | 03:56 PMSpider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
Jul 09, 2026 | 03:54 PMबरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Jul 09, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
Jul 09, 2026 | 03:51 PMEXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
Jul 09, 2026 | 03:46 PMमंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














