- Hindi News »
- Entertainment »
- Khesari Lal Yadav Bhojpuri Film Agni Pariksha Release On Holi Date 4 March
‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस
Khesari Lal Yadav Upcoming Movie: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक्शन-इमोशनल फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ 4 मार्च को होली पर रिलीज होगी। जानिए फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और खास बातें।
- Written By: स्नेहा मौर्या

खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Agni Pariksha Bhojpuri Movie Release Date: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ इस होली, 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खासकर इसके दमदार एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने की है। उनके अनुसार, ‘अग्नि परीक्षा’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की कहानी है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी।
खेसारी लाल की धमाकेदार फिल्म जल्द होगी रिलीज
प्रोड्यूसर सुरेंद्र यादव का कहना है कि फिल्म को दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसमें जबरदस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा और मनोरंजन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि होली जैसे बड़े त्योहार पर रिलीज का फैसला इसलिए लिया गया ताकि परिवार के साथ दर्शक इस फिल्म का आनंद ले सकें। उनका मानना है कि खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता और फिल्म की मजबूत कहानी इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिला सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
खुद खेसारी लाल यादव ने ‘अग्नि परीक्षा’ को अपने करियर की अहम फिल्मों में से एक बताया है। उनका कहना है कि इस फिल्म में दर्शकों को एक अलग तरह का अनुभव मिलेगा जहां एक्शन के साथ भावनाओं की गहराई भी होगी। उन्होंने कहा कि होली पर रिलीज होने वाली यह फिल्म फैंस के लिए एक खास तोहफा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि दर्शक इस कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगे और फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।
‘अग्नि परीक्षा’ में ये सितारे आएंगे नजर
‘अग्नि परीक्षा’ में बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा पुरी लीड रोल में नजर आएंगी। वह इससे पहले भी खेसारी के साथ काम कर चुकी हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई है। इसके अलावा फिल्म में नीलम गिरी भी अहम भूमिका में दिखेंगी। हाल ही में वह बिग बॉस 19 में नजर आई थीं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup में भारत ने पाक को चटाई धूल, अनुपम खेर से लेकर अजय-अर्जुन तक ने दी बधाई, देखें सोशल मीडिया पोस्ट
दोनों अभिनेत्रियां फिल्म में रोमांस और ड्रामा का तड़का लगाती दिखाई देंगी। इसके साथ ही सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के को-प्रोड्यूसर महेंद्र यादव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘संघर्ष’ (2023), ‘रंग दे बसंती’ (2024), ‘लिट्टी चोखा’ (2021), ‘मेहंदी लगा के रखना’ (2017), ‘बागी’ (2019), ‘बाप जी’ (2021), ‘साजन चले ससुराल’ (2011), ‘दबंग सरकार’ (2018) और ‘दुलहन गंगा पार के’ (2018) शामिल हैं। इन फिल्मों की सफलता के बाद ‘अग्नि परीक्षा’ से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।
Khesari lal yadav bhojpuri film agni pariksha release on holi date 4 march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














