रेलवे की स्पीड में इजाफा, वैष्णव बोले- अपग्रेटेड ट्रैक हवा से बात करेंगी ट्रेनें

केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने राज्यसभा में Rail Ministry को लेकर बयान दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में 78 परसेंट से ज्यादा रेलवे ट्रैक को अपग्रेड किया हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने राज्यसभा में Rail Ministry को लेकर बयान दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में 78 परसेंट से ज्यादा रेलवे ट्रैक को अपग्रेड किया हैं।
अश्विनी वैष्णव (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rail Minister Ashwini Vaishnav: भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में भारतीय रेलवे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि पिछले 10 सालों में इंडियन रेलवे नेटवर्क में बहुत बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। इसके साथ देश में 78 परसेंट से ज्यादा रेलवे ट्रैक अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे और उससे ज्यादा की स्पीड के लिए अपग्रेड हो चुके हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रैक अपग्रेड के उपायों में 60 किलोग्राम के रेलवे ट्रैक, चौड़े बेस वाले कंक्रीट स्लीपर, मोटे वेब स्विच, लंबे रेल पैनल, एच बीम स्लीपर, एडवांस ट्रैक रिन्यूअल और रखरखाव मशीनों का उपयोग शामिल है।

130 किमी प्रति घंटे और उससे ज्यादा की मैक्सिमम रफ्तार कैपेसिटी के लिए ट्रैक की लंबाई साल 2014 के 5,036 किमी से 4 गुना से ज्यादा बढ़ाकर साल 2025 में 23,010 किमी कर दी गई है, जो कुल ट्रैक लंबाई का 21.8 परसेंट है।

राज्यसभा में क्या बोले अश्विनी वैष्णव?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में जवाब देते हुए बताया है कि पहले ये हाई-स्पीड सेक्शन कुल लंबाई का सिर्फ 6.3 परसेंट था। इसके साथ ही, 110-130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाली ट्रेनों के लिए ट्रैक की लंबाई साल 2014 के 26,409 किलोमीटर से दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ाकर साल 2025 में 59,800 किलोमीटर कर दी गई है, जो अब कुल ट्रैक नेटवर्क का 56.6 परसेंट है।

कितनी रहती है ट्रेन की स्पीड?

इस तरह, जिन ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से कम है, उनकी लंबाई 47,897 किलोमीटर से घटाकर 22,862 किलोमीटर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले जहां 60.4 प्रतिशत ट्रैक नेटवर्क पर ट्रेनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से कम करनी पड़ती थी, वहीं अब इसे घटाकर 21.6 परसेंट कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि वर्तमान समय में इंडियन रेलवे नेटवर्क पर चल रही वंदे भारत ट्रेनें सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सर्विस हैं, जिनकी डिज़ाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा और मैक्सिमम ऑपरेटिंग स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। ट्रेन की औसत गति ट्रैक की ज्यामिति, रास्ते में ठहराव और सेक्शन में रखरखाव कार्य पर निर्भर करती है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का पहला प्रोटोटाइप पहले ही तैयार हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापक फील्ड परीक्षणों और उससे प्राप्त अनुभव के आधार पर, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रेक चालू किया जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com