- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package To Visit These Tourist Places Of Maharashtra
IRCTC Tour Package: महाराष्ट्र के इन पर्यटन स्थलों का करें दीदार, 4 दिन के टूर पैकेज में बस इतना आएगा खर्च
आईआरसीटीसी इस बार आपके और परिवार के लिए शानदार और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आपको महाराष्ट्र की प्रमुख जगहों की सैर करने का मौका मिलेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

महाराष्ट्र के इन पर्यटन स्थलों का करें दीदार, 4 दिन के टूर पैकेज में बस इतना आएगा खर्च
Maharashtra Tour Package 2025: आईआरसीटीसी इस बार आपके और परिवार के लिए शानदार और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आपको महाराष्ट्र की प्रमुख जगहों की सैर करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज को रेल यात्रा के साथ परिवार के लिए स्पेशल डिजाइन किया गया है। इस टूर पैकेज में पर्यटक ट्रेन यात्रा के दौरान शानदार दृश्यों का मजा ले सकते हैं। अगर आप मार्च में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह टूर पैकेज बेस्ट साबित हो सकता है। परिवार के साथ बजट में महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यह एक्सपीरियंस मजेदार साबित हो सकता है।
महाराष्ट्र की इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका
आईआरसीटीसी इस बार मार्वल्स ऑफ महाराष्ट्र नाम से नया और आकर्षक टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर पैकेज के जरिए आप परिवार के साथ महाराष्ट्र की बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। एलोरा गुफाएं, ग्रिश्नेश्वर मंदिर, बीबी का मकबरा आदि खूबसूरत जगहों को टूर पैकेज में शामिल किया गया है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह टूर पैकेज बहुत ही खास रहेगा। बता दें कि यह महाराष्ट्र का यह टूर पैकेज 4 दिन और 3 रात के लिए है।

सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री फडणवीस ने छोड़ी VIP सवारी, आम यात्रियों के साथ इंडिगो फ्लाइट में किया सफर; सादगी देख सब हैरान
IRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
इस किफायती और आकर्षक टूर पैकेज की शुरुआत 21 मार्च 2025 को होगी। इसके लिए आपको ट्रेन नंबर 17064 अजंता एक्सप्रेस द्वारा काचीगुडा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करना होगा। यह रेल यात्रा रात के समय शुरू होगी। इस टूर पैकेज में टिकट बुक करने के लिए आप शुक्रवार का दिन चुन सकते हैं। रात को होटल में रुकने की व्यवस्था मिलेगी। इसके अलावा ब्रेकफास्ट का खर्च भी इसमें शामिल किया गया है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में अकेले सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 21630 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति खर्च करीब 11260 रुपए होगा। इसके अलावा तीन लोगों के साथ शेयरिंग पर यह सिर्फ 8640 रुपए तय किया गया है। अगर आप बच्चों के साथ सफर करने वाले हैं तो इसका किराया 7210 रुपए होगा। इस टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट या मोबाइल एप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।
Irctc tour package to visit these tourist places of maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














