- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Pm Modi Mumbai Visit Feb 17 Macron Meeting Schedule Traffic Updates
मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई दौरे पर रहेंगे, जहां वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जिसमें कई अहम मुद्दों पर बात होगी।
- Written By: आकाश मसने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (सोर्स: सोशल मीडिया)
PM Modi Emmanuel Macron Meeting: आर्थिक राजधानी मुंबई कल एक ऐतिहासिक कूटनीतिक कार्यक्रम की गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को मुंबई में मुलाकात करेंगे। यह दौरा न केवल भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को मजबूती देगा, बल्कि भविष्य की तकनीकों और नवाचार (Innovation) के लिए एक नया रोडमैप भी तैयार करेगा।
क्या है पीएम मोदी और मैक्रों का शेड्यूल?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंचेंगे। दोपहर 3:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुंबई के ‘लोक भवन’ (पूर्व राजभवन) में द्विपक्षीय वार्ता शुरू होगी। इस बैठक में ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ के तहत रक्षा, सुरक्षा और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
शाम 4:30 बजे दोनों नेता समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान करेंगे और एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करेंगे। शाम 5:15 बजे होटल ताज पैलेस में ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ (India-France Year of Innovation) का भव्य उद्घाटन होगा। यहां दोनों नेता व्यापारिक दिग्गजों, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम 7:15 बजे: गेटवे ऑफ इंडिया पर सांस्कृतिक समारोह और नवाचार वर्ष का जश्न मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project में बड़ी सफलता, विक्रोली में उतारा गया 350 टन का विशाल टीबीएम कटरहेड
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
सोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
सुरक्षा और ट्रैफिक एडवाइजरी
VVIP मूवमेंट को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) पर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों (HMV) के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वाकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका के बीच उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं में यातायात प्रभावित हो सकता है। आम नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें:- Ajit Pawar Plane Crash Video: मौत से ठीक पहले क्या हुआ? सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला नया CCTV फुटेज
रणनीतिक महत्व
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है, लेकिन मुंबई का यह उनका पहला दौरा है। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और फ्रांस आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में हिस्सा लेंगे।
Pm modi mumbai visit feb 17 macron meeting schedule traffic updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project में बड़ी सफलता, विक्रोली में उतारा गया 350 टन का विशाल टीबीएम कटरहेड
May 18, 2026 | 10:13 AMIPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
May 18, 2026 | 10:12 AMTET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













