- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raigad »
- Money On Conservation Of Forts Sanjay Gaikwad Target Ladki Bahin Yojana
किलों के संरक्षण पर किया जाए खर्च, गायकवाड ने ‘लाडकी बहिन योजना’ पर साधा निशाना
Raigad News: 352वें शिवराज्याभिषेक समारोह के अवसर पर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड रायगढ़ पहुंचे। यहां विधायक संजय गायकवाड ने सरकार से शिवरायों के किलों को संरक्षण देने की मांग की।
- Written By: प्रिया जैस

रायगढ़ में संजय गायकवाड (सौजन्य-एक्स)
रायगढ़: राज्य सरकार एक ओर ‘लाडली बहन योजना’ के लिए धन एकत्र करने में मशक्कत कर रही है, वहीं दूसरी ओर अब सरकार के ही विधायक इस योजना के खिलाफ खड़े होते नजर आ रहे हैं। शिंदे की शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने रायगढ़ में कहा कि करोड़ों रुपये जनता पर लुटाने के बजाय वह पैसा किलों के संरक्षण पर खर्च किया जाए।
विधायक गायकवाड ने कहा कि लाडकी बहिन योजना के तहत जिस तरह से सवा लाख करोड़ रुपये देने की योजना है, उसी तरह का बजट देकर छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों का भी संरक्षण और संवर्धन किया जाना चाहिए। वह 352वें शिवराज्याभिषेक समारोह के साक्षी बनने रायगढ़ पहुंचे थे।
विधायक गायकवाड ने सरकार को दी सलाह
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की भक्ति और कीर्ति आज भी लोगों के मन में उमड़ती है। उनकी कीर्ति पूरी दुनिया में फैली हुई है। रायरी का पहाड़ उन्होंने रायगढ़ किले के लिए चुना था, जिस पर 350 इमारतों वाला किला बहुत कम समय में बनाया गया। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति राजाराम महाराज को लंबा जीवन मिला होता, तो देश में निजाम, मुगल, पुर्तगाली या कुतुबशाही शासक कोई भी नहीं बचे होते।
सम्बंधित ख़बरें
स्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर, कर्ज उतारने के लिए चुना चोरी का रास्ता, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
‘सदन ने दोबारा आएगा महिला आरक्षण बिल’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा, शाइना एनसी ने विपक्ष पर साधा निशाना
‘अब नहीं आऊंगा दोस्त…’, सूरत स्टेशन की भगदड़ के बाद महाराष्ट्र में अलर्ट, LPG संकट पर क्या बोलीं रोहिणी खड़से
श्रीक्षेत्र रायगड येथे ३५२ व्या शिवराज्याभिषेक दिनानिमित्त उपस्थित राहिलो. बुलढाणा जिल्ह्याच्यावतीने पालखीला खांदा दिला आणि छत्रपती शिवरायांच्या प्रतिमेला त्रिवार मानाचा मुजरा केला. युवराज संभाजीराजे यांचीही भेट घेतली.#शिवराज्याभिषेक #छत्रपती_शिवाजी_महाराज #रायगड #संजय_गायकवाड pic.twitter.com/mdM7zLJN8E — Sanjay Gaikwad – संजय गायकवाड (@sanjaygaikwad34) June 6, 2025
मराठों ने पराक्रम दिखाकर 1750 तक भारतभूमि को मुगल मुक्त कर दिया था। किले पर आने वाले युवाओं को विधायक गायकवाड ने सलाह दी कि सच्चे शिवभक्तों को अनुशासन समझाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन जो युवक प्रेमिका का नाम लिखते हैं या अन्य तरह से किले का अपमान करते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। किलों के रखरखाव और मरम्मत को लेकर गायकवाड ने कहा कि किलों का पुनरुत्थान जरूरी है।
किले जैसे थे वैसे फिर से बनाए
जनता पर करोड़ों की योजनाएं लुटाने के बजाय वही पैसा छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों के संरक्षण में लगाया जाए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने लाखों-करोड़ों महिलाओं की इज्जत और मांग का सिंदूर बचाया, तो क्या अब हम उनके किलों को सुरक्षित नहीं रख सकते? उन्होंने सुझाव दिया कि शिवरायों के किले जैसे पहले थे, वैसे ही फिर से बनाए जाएं।
Maharashtra Politics: ‘…नहीं होगा समझौता’, मनसे-यूबीटी गठबंधन पर कांग्रेस का बड़ा बयान
अंत में गायकवाड ने उद्धव और राज के संभावित एकजुट होने पर टिप्पणी की और कहा कि अब समय निकल चुका है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उद्धव ने शिवरायों का रास्ता छोड़कर कांग्रेस का रास्ता अपनाया है, ऐसे में मुंबई की जनता उन्हें स्वीकारेगी क्या?
Money on conservation of forts sanjay gaikwad target ladki bahin yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Farm Land Registration: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, खेती की जमीन के पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ
Apr 21, 2026 | 09:53 AMप्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना
Apr 21, 2026 | 09:53 AMपहलगाम के गुनहगारों का सेना ने ऐसे किया था अंत, दाछीगाम के जंगलों में बिछ गई थी लाशें! ऑपरेशन महादेव की कहानी
Apr 21, 2026 | 09:47 AMसीएम रेखा गुप्ता के देरशाम हुए रोडशो बंद हुई स्ट्रीट लाइट, टीएमसी पर बिफरी भाजपा, लगाया ये आरोप
Apr 21, 2026 | 09:39 AMगर्मी में पानी संकट, नागपुर में जलशुद्धिकरण केंद्रों का दौरा; देरी पर उठे सवाल
Apr 21, 2026 | 09:37 AMAsmita Mishra Death Case में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंपी
Apr 21, 2026 | 09:34 AMअजब पाकिस्तान का गजब कारनामा…इंटरनेशनल क्रिमिनल को बना दिया सरकारी टीम का हिस्सा, VIDEO देख मचा हड़कंप
Apr 21, 2026 | 09:28 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














