'सदन ने दोबारा आएगा महिला आरक्षण बिल', शिवसेना नेता का बड़ा दावा, शाइना एनसी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Shaina NC Statement: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने महिला आरक्षण, UCC और नासिक के अश्लील वीडियो मामले पर विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने काशी विश्वनाथ और सनातन धर्म पर भी अपनी बेबाक राय रखी।
Shaina NC Attacks On Opposition nari shakti bill
शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसीपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shaina NC Attacks On Opposition: शिवसेना की दिग्गज नेता शाइना एनसी ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' देश की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर था, लेकिन विपक्ष की बाधाओं के कारण इसे पारित नहीं होने दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी आवश्यक संशोधनों के साथ इस बिल को दोबारा संसद में लाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार भी विपक्ष ने इसे स्वीकार नहीं किया, तो पूरे देश में एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

शाइना एनसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर तीखा हमला बोला।

शाइना एनसी बोलीं- विपक्ष महिला विरोधी है

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना NC ने कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है, विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सुनहरा मौका था, जहां हम उसे पास कर सकते थे। लेकिन हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी संशोधनों के साथ इस बिल को फिर से पेश करेंगे। अगर विपक्ष इसे दोबारा स्वीकार नहीं करता है, तो इसके बाद पूरे देश में एक आंदोलन शुरू हो सकता है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) वक्त की जरूरत

UCC पर अपनी बात रखते हुए शिवसेना नेता शाइना एनसी ने स्पष्ट किया कि इसका अर्थ केवल कानूनों की समानता है, न कि किसी धर्म विशेष को निशाना बनाना। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी अल्पसंख्यक समुदाय अब मान चुका है कि UCC समय की मांग है। शाइना ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल केवल 'तुष्टीकरण की राजनीति' के लिए CAA, NRC और UCC का विरोध कर रहे हैं।

नासिक TCS केस पर क्या बोलीं शाइना एनसी?

नासिक TCS यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले पर भी शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लड़कियों को ब्लैकमेल करने और अश्लील वीडियो बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश होने पर उन्होंने पुलिस की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने 'अंडरकवर' बनकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें छह लोगों की गिरफ्तारी कानून व्यवस्था की मुस्तैदी को दर्शाती है।

सनातन धर्म और काशी विश्वनाथ पर थी दिया बड़ा बयान

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयानों और काशी विश्वनाथ मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रवक्ता शाइना ने कहा कि सनातन धर्म शांति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने काशी विश्वनाथ मामले में अदालती फैसले का सम्मान करते हुए उम्मीद जताई कि अयोध्या की तरह काशी में भी भक्तों को भव्यता और न्याय देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com