- Hindi News »
- World »
- Pakistan Us Iran Talks Controversy Umar Farooq Zahoor Viral Photo Diplomatic Row
अजब पाकिस्तान का गजब कारनामा…इंटरनेशनल क्रिमिनल को बना दिया सरकारी टीम का हिस्सा, VIDEO देख मचा हड़कंप
JD Vance in Pakistan:अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच पाकिस्तान संकट में है, कथित अंतरराष्ट्रीय जालसाज के सरकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के दावे ने इस्लामाबाद की सुरक्षा और कूटनीति पर सवाल उठाए।
- Written By: अक्षय साहू

उमर फारूक जहूर, जेडी वेंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Umar Farooq Zahoor Meet JD Vance: दुनिया में अजीबोगरीब घटनाओं की चर्चा हो और पाकिस्तान का नाम न आए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीत शांति वार्ता की मेजबानी कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी और उसे आलोचना के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही एक वीडियो में एक सूट-बूट पहने व्यक्ति पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के साथ खड़ा नजर आ रहा है। यहां तक कि वो अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मिलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसे खास तौर पर चिन्हित किया गया है, जिसके बाद लोगों का ध्यान उस पर गया। दावा किया जा रहा है कि यह कोई साधारण अधिकारी या राजनयिक नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आरोपों का सामना कर रहे उमर फारूक जहूर है जो एक कथित जालसाज है।
कौन है उमर फारूक जहूर?
उमर फारूक जहूर दुबई स्थित पाकिस्तानी व्यवसायी हैं, जो अपने निवेश और विवादों दोनों के कारण चर्चा में रहे हैं। उस पर नॉर्वे में बड़े पैमाने पर बैंक धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं और वहां की जांच एजेंसियां उसे तलाश रही हैं। ऐसे में उसका किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिखाई देना कई गंभीर सवाल खड़े करता है खासतौर पर सुरक्षा, सत्यापन और चयन प्रक्रिया को लेकर।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
ट्रंप के जाते ही पुतिन की एंट्री! 19 मई को बीजिंग में सजेगा ‘दो दोस्तों’ का दरबार; आखिर क्या है मुद्दा?
‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Umar Farooq Zahoor, who is wanted in Norway in a $6 million bank fraud case, is part of a Pakistani negotiation team… pic.twitter.com/1DtD6ii4DV — THE UNKNOWN MAN (@Theunk5555) April 20, 2026
हालांकि, इस तस्वीर की वास्तविकता को लेकर अभी तक कोई ठोस आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। यह साफ नहीं है कि यह तस्वीर कब की है, किस मौके की है, और क्या सच में यह किसी सरकारी दौरे या बातचीत से जुड़ी हुई है। कुछ दावों में इसे इस्लामाबाद में संभावित कूटनीतिक बैठकों से जोड़ा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो में नजर आ रहे पाकिस्तानी गार्ड्स को देखकर माना जा रहा है कि यह वेंस के पाकिस्तान दौरे का ही है।
सोशल मीडिया पर हो रही कड़ी आलोचना
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे पाकिस्तान की कूटनीतिक कमजोरी और प्रशासनिक लापरवाही के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई या संदर्भ से बाहर निकाली गई जानकारी भी बता रहे हैं।
इस तरह के मामलों में सबसे जरूरी बात यह है कि वायरल सामग्री पर तुरंत विश्वास करने के बजाय उसकी पुष्टि की जाए। अधूरी या गलत जानकारी के आधार पर बनाई गई राय न केवल भ्रम फैलाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश भी देती है।
यह भी पढ़ें- ईरान के लिए Strait of Hormuz एक परमाणु बम की तरह… पूर्व अमेरिकी जनरल क्लार्क की बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की छवि को झटका
अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह पाकिस्तान की संस्थागत प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय छवि के लिए गंभीर झटका हो सकता है। वहीं अगर यह गलत या भ्रामक निकला, तो यह एक और उदाहरण होगा कि कैसे सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी तेजी से फैलकर बड़ी बहस का कारण बन जाती है।
Pakistan us iran talks controversy umar farooq zahoor viral photo diplomatic row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMभाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
May 16, 2026 | 10:16 PMविधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
May 16, 2026 | 10:08 PMNEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
May 16, 2026 | 09:54 PMमानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
May 16, 2026 | 09:42 PMIPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
May 16, 2026 | 09:17 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














