-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Wine Bottle Hit In The Head Of A Wine Shop Owner In A Minor Dispute
मामूली विवाद में वाइन शॉप मालिक के सिर में मारी शराब की बोतल, देखें Video
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी : वाईन शॉप (Wine Shop) में शराब खरीदने (Buy Alcohol) के दौरान हुए मामूली विवाद में दुकान मालिक (Shop Owner) के सिर पर शराब की बोतल मारकर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ मचाते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की गई। इस दौरान लूटपाट की कोशिश भी की गई। पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के पिंपरी स्थित अशोक थियेटर के पास रीगल वाइन शॉप में विजयादशमी की रात सवा सात बजे के करीब हुई इस वारदात से पिंपरी के व्यापारियों में खौफ व्याप्त है।
कीर्ती लक्ष्मण राजपूत (28) ने इस बारे में पिंपरी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका चिंचवड़ थेरगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। तबीयत में सुधार आने के बाद उन्होंने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पिंपरी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। इस घटना में मैनेजर मानसिंह भी घायल हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मामूली विवाद में वाइन शॉप मालिक के सिर में मारी शराब की बोतल। मारपीट के बाद मचाई दुकान में तोड़फोड़; पिंपरी की घटना से व्यापारियों में खौफ। #Pune #PimpriChinchwad #BarFight #fight #Viral #Video #HindiNews pic.twitter.com/Shrpq9DpPK — NavaBharat (@enavabharat) October 20, 2021
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कीर्ति राजपूत की पिंपरी में रीगल वाइन शॉप नामक अंग्रेजी शराब बिक्री की दुकान है। दशहरे की शाम दुकान में भीड़ रहने से सभी ग्राहक लाइन में लगकर खरीददारी कर रहे थे। तभी चार आरोपी वहां आये, उन्हें लाइन में आने के लिए कहा तो उन्होंने मैनेजर से विवाद करना शुरू किया। विवाद करते हुए उन्होंने शराब की बोतलें खरीदी। उसके कुछ पैसे कैश और कुछ ऑनलाइन चुकाए। ऑनलाइन पैसे देते वक्त 100 रुपए ज्यादा दिए गए। मगर उन्होंने पैसे न लेकर और शराब की एक बोतल मांगी, बाकी पैसे नहीं देने की बात कहकर दादागिरी करने लगे। मैनेजर के साथ धकक्कामुक्की और गालीगलौज की। जब दुकान मालिक राजपूत उन्हें समझाने लगे तब एक आरोपी ने उनके सिर में शराब की बोतल दे मारी।
घटना से पिंपरी के व्यापारियों में खौफ
सिर में गहरी चोटें आने से वे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। राजपूत के एक मित्र और दुकान के कर्मचारियों ने आरोपियों को धकेलकर बाहर किया। तो उन्होंने ग्राहकों को लाइन में लगने के लिए लगाए स्टील के बैरिकेड और सीमेंट ब्लॉक से मारपीट और तोड़फोड़ मचाई। उसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। इस घटना में एक आरोपी के भी चोटिल होने की खबर है। पुलिस ने चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से पिंपरी के व्यापारियों में खौफ व्याप्त है।
सम्बंधित ख़बरें
दर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
पहले मां को मारो, तभी बेटी को भेजूंगी: सास के कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, हालत गंभीर
Bhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
Wine bottle hit in the head of a wine shop owner in a minor dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ने अवैध शराब और गांजा कारोबार पर सख्ती के दिए निर्देश
Jul 11, 2026 | 10:27 PMS Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
Jul 11, 2026 | 10:23 PMCleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
Jul 11, 2026 | 10:19 PMदतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
Jul 11, 2026 | 10:09 PMराजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














