Pimpri Chinchwad में नई प्रभाग संरचना तय, अब दिवाली के बाद आरक्षण ड्रा का इंतजार

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के लिए 4 सदस्यीय 32 प्रभागों की नई संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि आरक्षण का ड्रा (लॉटरी) कब निकलेगा।
PCMC Fake Subsidiary Notice Scam Payment Controversy
पिपरी-चिंचवड मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pimpri News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के लिए चार सदस्यीय 32 प्रभागों की संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके बाद अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि कब निकलेगा।

प्रभागों में आरक्षण का ड्रा (लॉटरी) अनुसूचित (एससी) जाति और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की जनसंख्या के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि इन वर्गों के लिए आरक्षित कुल 23 सीटें किन प्रभागों में होंगी। इसी जानकारी के आधार पर अब राजनीतिक समीकरण बिठाए जा रहे हैं। इच्छुकों ने अपने परिवास सदस्यों को उम्मीदवार बनाने पर विचार किया शुरू है।

26 प्रभाग पहले की तरह

केवल 6 प्रभागों में बदलाव प्रभाग संरचना को सोमवार (6 अक्टूबर) को अंतिम रूप दिया गया। केवल छह प्रभागों में बदलाव हुए हैं जबकि शेष 26 प्रभाग पहले की तरह ही हैं, लेकिन इन छह प्रभागों की जनसंख्या बदलने के कारण SC और ST आरक्षण में भी परिवर्तन हुए हैं। SC और ST' की आबादी बढ़ने से उन प्रभागों में इन वर्गों का आरक्षण पड़ सकता है।

अपनी पुरानी सीटों पर आरक्षण पड़ने की आशंका से खुले वर्ग (ओपन) और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों ने अब आसपास के में प्रभागों संभावनाएं तलाशना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कई उम्मीदवार परिवार की महिला सदस्य को चुनाव में उतारने का विकल्प भी सामने ला रहे हैं।

आरक्षण का ड्रा निकलने के बाद ही प्रभागों की वास्तविक तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। इसके बाद ही पूर्व नगरसेवकों, पदाधिकारियों और इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी अगली रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार जो उम्मीदवार अभी दुविधा में हैं वे आरक्षण तय होने के बाद ही यह निश्चित करेंगे कि उन्हें किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना है।

दिवाली के बाद आरक्षण का धमाका ?

राज्य में जिला परिषदों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों का आरक्षण ड्रा निकाला जा चुका है। अब इसके बाद महापालिकाओं का आरक्षण ड्रा निकाला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार राज्य की सभी महापालिकाओं का आरक्षण ड्रा एक ही समय में निकाला जाएगा, इसलिए दिवाली के बाद आरक्षण ड्रा का कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है।

ST के लिए संभावित 3 प्रभाग

प्रभाग क्रमांक 4, 29 और 30- इन तीन प्रभागों में ST वर्ग का आरक्षण पड़ने की प्रबल संभावना है। इनमें से दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी, जबकि पुरुषों के लिए केवल एक सीट आरक्षित होगी। यह भी हो सकता है कि इन तीन प्रभागों में SC के लिए एक सीट आरक्षित हो, जिससे शेष दो सीटें खुले या OBC वर्ग के लिए होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com