-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Women Are Set To Take Over 7 Municipal Councils In Pune District
Pune News: 125 नगरपालिकाओं पर ‘महिलाराज’ तय! Pune District में भी बढ़ेगा महिला नेतृत्व
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra में जल्द ही 125 नगरपालिकाओं और 74 नगर पंचायतों पर महिलाओं का राज होने वाला है। नगरपालिकाओं के नगराध्यक्षों में सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 125 पदों को आरक्षित किया गया हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Pune News In Hindi: राज्य की 125 नगरपालिकाओं और 74 नगर पंचायतों पर ‘महिलाराज’ आने वाला है। नगर पालिकाओं के कुल नगराध्यक्षों में से सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 125 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायतों के नगराध्यक्षों के 74 पद भी सभी वर्गों को मिलाकर महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।
इसी बीच, पुणे जिले को 14 नगर परिषद में से 4 सीट और 4 नगर पंचायतों में से तीन सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। यानि जिले में कुल 7 महिला नगराध्यक्ष बनने वाली हैं। पुणे जिले में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए नगराध्यक्ष (नगर पालिका अध्यक्ष) पद के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है।
यह आरक्षण महिलाओं और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए कई महत्वपूर्ण सीटें सुनिश्चित करता है। दौंड, शिरूर और जुन्नर नगर परिषदों के नगराध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि मंचर नगर पंचायत का अध्यक्ष पद भी ओबीसी महिला के खाते में गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
नागपुर जमीन आवंटन घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा कदम, 2007 से लंबित रिट याचिका अब जनहित याचिका (PIL) में तब्दील
सासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS
इसके विपरीत, चाकण नगर परिषद, वडगांव मावल नगर पंचायत और देहू नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद खुले वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस घोषणा ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों के बाद अब नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव प्रक्रिया को गति दे दी है। यह आरक्षण संकेत देता है कि स्थानीय प्रशासन में महिला नेतृत्व को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे उम्मीद है कि इन सीटों पर महिलाओं को चुनाव जिताने के लिए उनके परिजन सक्रिय रूप से मैदान में उतरेंगे।
महिला को मिलेगा पहला नगराध्यक्ष बनने का मौका
पुणे शिरूर नगर परिषद के चुनाव के लिए नगराध्यक्ष पद ओवीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। पिछली पंचवार्षिक अवधि में यहां 21 नगरसेवक में और एक लोक-निर्वाचित नगराध्यक्ष था, लेकिन इस बार नगरसेवकों की संख्या 3 बढ़ गई है और अब यह संख्या 24 हो गई है।
वहीं नगराध्यक्ष को मतदाताओं से ही चुनना होगा, इस प्रकार शिरूर नगर परिषद में कुल सदस्य और नगराध्यक्ष मिलाकर संख्या 25 होगी, आंबेगांव तहसील के मंचर नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद का आरक्षण ओबीसी महिला के लिए पेत, पोषित हुआ है। ग्राम पंचायत के बाद पहली बार स्थापित हुई मंचर नगर पंचायत में नगराध्यक्ष बनने का मान महिला को मिलेगा, इससे पहले मंचर में ग्राम पंचायत थी।
ये भी पढ़ें :- Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ में पार्थ पवार की एंट्री से सियासी हलचल, भाजपा खेमे में बढ़ी बेचैनी
नगर पंचायत की स्थापना के बाद से यहां प्रशासक काम कर रहा था। इस आरक्षण की लॉटरी के चलते जिला परिषद और पंचायत समितियों की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया के बाद अब स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महापालिका को छोड़कर नगरपालिका और नगर पंचायतों की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया को गति मिलने वाली है। जहां नगराध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं, वहां महिलाओं के पति उन्हें चुनाव जिताने के लिए अथक प्रयास करेंगे, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।
Women are set to take over 7 municipal councils in pune district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMअसली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PMनसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
Jul 13, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM














