- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Repair Work Of 3382 Potholes Out Of 3773 On Pimpri Chinchwad Roads Claims Pcmc
पिंपरी-चिंचवड की सड़कों पर बने 3,773 में से 3,382 गड्ढों का मरम्मत कार्य पूरा, PCMC का दावा
- Written By: संतोष मिश्रा

File
पिंपरी: बरसात (Rain) के चलते पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) की सड़कों की अवस्था गड्ढों (Potholes) के कारण चलनी समान हो गई है। इस बारे में पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (PCMC)की जनसंवाद सभाओं में भी प्रशासक का ध्यानाकर्षित किया गया। पीसीएमसी प्रशासक और कमिश्नर शेखर सिंह (PCMC Commissioner Shekhar Singh) ने प्रशासन को सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द करने के आदेश दिए हैं। तदनुसार प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया और अब तक गड्ढे पाटने और सड़कों की मरम्मत का काम 90 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है। यह दावा पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका प्रशासन की ओर से किया गया है।
महानगरपालिका की ओर से शहर की सड़कों पर बने करीब 90 फीसदी गड्ढों को भर दिया गया है और नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक शेखर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को बचे हुए गड्ढों को जल्द से जल्द भरने के आदेश दिए हैं। महानगरपालिका प्रशासन की ओर से 90 फीसदी मरम्मत कार्य पूरा होने के दावे के साथ पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार शहर की सड़कों में बरसात के दौरान 3,773 गड्ढे बने हैं। इसमें से 3,382 गड्ढों को भरा गया है। महानगरपालिका की ओर से सतर्कता बरती जा रही है कि नागरिकों को आधारभूत संरचना उपलब्ध कराते समय अधोसंरचना की कोई कमी न हो। मानसून की पृष्ठभूमि में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए मानसून से पहले सड़क का काम पूरा कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट की फटकार के बाद फिर एक्टिव मनपा, 21 मई से सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने उतरी मनपा
पिंपरी चिंचवड़ में बिजली के खंभों पर अवैध केबल जाल के खिलाफ मनपा सख्त, ऑपरेटर्स को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
पिंपरी-चिंचवड और आलंदी के विकास को रफ्तार: महेश लांडगे ने विधानसभा में उठाई 2000 करोड़ से ज्यादा की मांग
शिकायतों का किया जा रहा त्वरित निस्तारण
आवश्यकतानुसार गड्ढों को डामर, ठंडे मिश्रण से भर दिया जाता है। अन्य जगहों पर गड्ढों को मिट्टी, बजरी और कंक्रीट से भरने का काम भी किया गया है। हालांकि बारिश के कारण कुछ जगहों पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से महानगरपालिका ने उन गड्ढों को भरने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। नागरिकों की शिकायत है कि कहीं गड्ढों में पानी जमा हो गया है और गड्ढों के कारण गणेश विसर्जन में बाधा आ रही है। ऐसे में कमिश्नर शेखर सिंह ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग सड़कों पर बने गड्ढों को तुरंत भरकर उन इलाकों में समय रहते उपाय करें जहां पानी जमा होता है। अधिकारियों ने बताया कि महानगरपालिका यंत्रणा के गड्ढों को भरने का कार्य लगातार जारी है और गड्ढों को लेकर नागरिकों को जो शिकायतें मिल रही हैं उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
Repair work of 3382 potholes out of 3773 on pimpri chinchwad roads claims pcmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














