भोपाल: वकील ने की हैवानियत की सभी हदें पार, 14 साल की नहाती बच्ची का बनाया वीडियो; ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Minor Girl Assault Case: भोपाल के बिलखिरिया में 14 वर्षीय छात्रा से हैवानियत, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी वकील गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल।
Dindori Nagar Parishad terminates eight daily wage sanitation workers over alleged negligence
भोपाल में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhopal Minor Girl Blackmailing Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे शुरू हुआ हैवानियत का यह सिलसिला?

थाना प्रभारी उमेश सिंह के अनुसार, आरोपी की उम्र 23 वर्ष है और वह पेशे से वकील है। पीड़ित छात्रा और आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। करीब एक साल पहले आरोपी ने छात्रा के नहाते समय का आपत्तिजनक वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिया था। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का डर दिखाकर आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया।

पीड़िता को खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां

आरोपी ने करीब एक साल तक छात्रा को धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मई 2026 में अंतिम बार संबंध बनाने के बाद छात्रा गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने इस बारे में आरोपी को बताया, तो उसने उसे गर्भनिरोधक गोलियां (गर्भ गिराने की दवा) दे दीं। इन गोलियों के सेवन से छात्रा को अत्यधिक रक्तस्राव (हैवी ब्लीडिंग) होने लगा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों को मिली जानकारी तो दर्ज हुआ केस

बेटी की बिगड़ती हालत देख जब स्वजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने पूरी आपबीती बताई। अपनी बेटी के साथ हुई दरिंदगी जानकर परिजन दंग रह गए। तत्काल थाना पहुंचकर उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को भोपाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। अब इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। लोगों मांग कर रहे हैं कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में आगे की कार्रवाई क्या होती है, फिलहाल आरोपी जेल में है।

https://youtu.be/ED79tLrDCec?si=J4bG6yicPaoyAG3w

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com